राजाराम गुप्ता ने व्यवस्था में सुधार को लेकर विभाग के सहायक अभियंता व जे. ई.से की पहल करने की मांग
चाईबासा: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के उदासीन रवैया के कारण मंगलवार के प्रातः छठ व्रत धारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को प्रातः में चाईबासा के सदर बाजार, बड़ा नीमडीह, टुंगरी एवं अन्य मोहल्लों में मात्र 15 मिनट ही पेयजल आपूर्ति हो पाई।
इसकी जानकारी शहर के लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता को दी। वही श्री गुप्ता द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता सोमार माझी एवं कनीय अभियंता राकेश तिवारी से इस पर त्वरित पहल करने की बात कही। इसके पश्चात उनके द्वारा सदर अस्पताल के समीप स्थित पानी टंकी मैं कर्मियों से जानकारी ली गई।
मौके पर विभाग के सहायक अभियंता एवं कन्या अभियंता ने राजाराम गुप्ता को जानकारी देते हुए बताया कि पानी टंकी की चाभी में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गई। जिसे दुरुस्त कर नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति सुचारु किया जाएगा। वही राजा राम गुप्ता ने कहा कि पर्व त्योहार में पूर्व से ही व्यवस्था दुरुस्त रखनी चाहिए थी। उन्होंने नियमित रूप से निर्बाध पेयजल आपूर्ति करने को लेकर मांग की।
