जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी विधायक सोनाराम सिंकु के पक्ष में चुनावी सभा में गरजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

कहा इस बार बाहर से पुलिस फोर्स बुलाकर गोली चलवा रही है, हमारा वोट लूटवाने या प्रभावित करने का कार्य करेगी लेकिन सोनाराम सिंकु को वोट देने के लिये भारी संख्या में घर से निकलना होगा

झारखण्ड वीरों की धरती है, हम जो ठान लिया वह ठान लिया, इस राज की लडा़ई बेटी, रोटी चिल्लाने वाले नहीं लडे़ थे, लड़ के लिया है राज तो लड़कर लेंगे अधिकार

सारंडा के लोगों को नक्सल के नाम पर जेल भेजा गया है, सभी को जेल से बाहर निकालेंगे- हेमंत सोरेन


चाईबासा/संतोष वर्मा: जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी विधायक सोनाराम सिंकु के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने कोलहान के नक्सल प्रभावित सारंडा के छोटानागरा के मचानगुटु मैदान में हेलिकौप्टर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे.


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह विचित्र चुनाव हो गया, पहले पांच व अब दो चरण में हो गया. विपक्ष के तमाम राज्यों व केन्द्रीय नेता झारखण्ड में हीं आ गये हैं. लेकिन सैकड़ों पर हमलोग अकेले भारी हैं. हमें जेल भेजने से लेकर विधायकों को खरीदने का प्रयास कर सरकार को गिराने का असफल काम किया. यह नहीं चाहते हैं कि आदिवासी मुलवासियों का विकास हो. एक महीना पहले हीं चुनाव करा दिया.


चुनाव आयोग, सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स सभी विभाग इनकी कठपुतली है. आने वाले समय में भाजपा के लोग झंडा ढोने लायक भी नहीं बचेगा. झारखण्ड देश का पहला राज्य है जहां अपना पैसा खर्च कर छात्रों को विदेश में पढा़ रहा है, सर्वजन पेंशन, मईयां योजना का लाभ दे रहा है. सरकारी कर्मचारियों का पेंशन योजना का पैसा शेयर बाजार में लगा दिया है. आपकी गरीबी का बोझ हम अपने कंधे पर लेकर आपको लाभ पहुंचा रहे हैं. ऐसा कार्य करेंगे की आदिवासी मुलवासियों को कर्ज लेने की जरुरत नहीं पडे़गी. 


सरकार बनते हीं हर परिवार के खाते में एक-एक लाख देंगे. दिसम्बर माह में हीं हर महिलाओं के खाते में ढा़ई-ढा़ई हजार देंगे. विलकिस बानों के अपराधियों को माला पहनाने, मणिपुर की महिलाओं पर अत्याचार करने वालो, राम रहीम को संरक्षण दे रही है. भाजपा पूंजीपतियों के इसारे पर चलने वाली सरकार है. गुजरात के जेल से अपराधी धमकी देता है, बंदरगाह से मादक पदार्थ मिलकर गायब हो जाता है, ऐसा हीं गुजरात मौडल वाली सरकार बनाने की बात करते हैं.


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री विशेष समुदाय को टारगेट कर हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं. झारखण्ड में बंग्लादेशी घुसपैठ का मामला केन्द्र सरकार का है. बंग्लादेश की बौर्डर से कैसे घुसपैठ हो रहा है. हमने विस्थापन आयोग नीति बना दिया है, सभी खदानों में 75 फीसदी स्थानीय लोगों को नौकरी मिलेगा. जो नहीं देगा उस कंपनी में ताला लगा देंगे. हम पैसे से साग-सब्जी खरीदते हैं लेकिन यह हमारे प्रस्तावक व आदमी को पैसों से खरिदता है. ईडी, सीबीआई से डराता है.

झारखण्ड वीरों की धरती है, हम जो ठान लिया वह ठान लिया. इस राज की लडा़ई बेटी, रोटी चिल्लाने वाले नहीं लडे़ थे. लड़ के लिया है राज तो लड़कर लेंगे अधिकार. कोरोना का ढा़ई साल हमें बहुत नुकसान पहुंचाया. उसके बावजूद गांव गांव तक विकास पहुंचाने, आपके पंचायतों तक अधिकारियों को पहुंचा लाभ पहुंचाने का काम किया. इस बार आपका जाती-आवासीय आदि प्रमाण पत्र बनकर आपके घर पहुंचेगा.


चौबिस घंटे बिजली देंगे लेकिन उसका बिल आपको देना नहीं पडे़गा. आप अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाईये और गुरुजी क्रेडिट कार्ड से 15 लाख रूपये लेकर उनका भविष्य बनाईये. बेटियों को पढा़ने का सारा खर्च राज्य सरकार उठायेगी. यहाँ के लोगों को नक्सल के नाम पर जेल भेज दिया गया है. ऐसे सभी लोगों को जेल से बाहर निकालेंगे. इस बार बाहर से पुलिस फोर्स बुलाकर गोली चलवा रही है, हमारा वोट लूटवाने या प्रभावित करने का कार्य करेगी लेकिन सोनाराम सिंकु को वोट देने के लिये भारी संख्या में घर से निकलना होगा.


सांसद जोबा माझी ने कहा कि स्व0 देवेन्द्र माझी ने सारंडा के लोगों का जल, जंगल, जमीन पर अधिकार व वन पट्टा के लिये आंदोलन किया. आपको हेमंत सोरेन सरकार ने अनेक योजनाओं का लाभ दिया. आप कांग्रेस प्रत्यासी को जितायें. हमें झारखण्ड की जल जंगल जमीन व यहाँ की वन व खनिज सम्पदाओं को भाजपा के हाथों लूटने से बचाना है. यह पूंजीपतियों की सरकार है. अडानी, अंबानी के हाथों यहाँ की सम्पदा को भाजपा लुटवाने वाली है.

गोगो दीदी क्या है वह किसी को समझ में नहीं आ रहा है. इस बार भी इंडिया गठबंधन के तमाम प्रत्यासी भारी बहुमत से जीत इस बार भी हेमंत सोरेन की सरकार बनायेगी.जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी सोनाराम सिंकु ने कहा कि फिर से हम सभी को मिलकर अगर हेमंत सोरेन को दुबारा मुख्यमंत्री बनाना है तो इस बार की लोकसभा की तरह झामुमो के तीर धनुष की जगह कांग्रेस  का प्रतिक चिन्ह हाथ छाप वाले निशान पर बटन दबाना है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने मईयां सम्मान योजना, 200 यूनिट बिजली, कृषि लोन माफी, अबुआ अवास योजना जैसे लाभ बिना घोषणा के दिया. भाजपा 15 लाख देने की बात की लेकिन किसी के खाते में एक पैसा नहीं आया.


इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, झामुमो के जिला सचिव सोना देवगम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष निसार हुसैन उर्फ डोगर, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता व इकबाल अहमद, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभीषेक सिंकु, रीमु बहादुर, मनोज लागुरी, चुमन लाल लागुरी, बामिया माझी, कांग्रेस युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रितम बांकिरा, मनोहरपुर जीप अध्यक्ष जयप्रकाश महतो, त्रिशानु राय, सौरभ अग्रवाल,  मायाधर बेहरा, जय प्रकाश लागुरी, प्रमुख गुरुवारी देवगम, मुखिया पार्वती किडो़, पूर्व प्रमुख जीरेन सिंकु, उप मुखिया सुमन मुंडू, पूर्व मुखिया आलोक अजय तोपनो, मंजीत प्रधान, क्रांति तिरिया, सीता राम गोप, सन्नी रॉबर्ट अंथोनी, सोनाराम कोड़ा, जय प्रकाश लागुरी, सुखलाल हेम्ब्रम, दानिश हुसैन, मामूर काशमी, प्रदीप प्रधान, इजहार रही, रिमु बहादुर, प्रेम गुप्ता, अशोक दास सहित अन्य मौजूद थे.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post