जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय उम्मीदवार सौरभ विष्णु ने काशीडीह में जनसंपर्क अभियान चलाया। वह काशीडीह की गलियों में बाल्टी लेकर घूमे। इस दौरान काशीडीह की जनता ने सौरभ विष्णु को हाथों हाथ लिया। सौरभ विष्णु एक महिला के पास गए तो महिला भावुक हो गई और उसने कहा कि वह सौरभ विष्णु जैसा ही योग्य उम्मीदवार चाहती है।
जमशेदपुर पूर्वी में जितने भी उम्मीदवार हैं उनमें सौरभ विष्णु सबसे अधिक पढ़े लिखे हैं। सौरभ विष्णु को युवाओं और बुजुर्गों का भी साथ मिला। सौरव विष्णु ने काशीडीह के लोगों को बताया कि उनका प्रमुख मुद्दा जमशेदपुर पूर्वी में रोजगार के साथ ही महिलाओं को सम्मान दिलाना है। वह चाहते हैं कि महिला जब इलाज कराने अस्पताल में जाए तो उनका ट्रीटमेंट महिला डॉक्टर ही करे। या फिर उनके साथ एक फीमेल अटेंडेंट साथ रहे।
सौरभ विष्णु ने कहा कि वह शिक्षा और स्वास्थ्य को भी मुख्य मुद्दा बना रहे हैं। उनका कहना है कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता सिक्के को बदले। सिक्का उछाला जाता है तो कभी हेड आता है कभी टेल आता है। यानी एक बार कांग्रेस और भाजपा से ऊपर उठकर जनता देखे। जनता नए चेहरे को सामने लाए। युवा चेहरा रहेगा तो क्षेत्र का विकास होगा। सौरभ विष्णु ने कहा कि विकास को काफी जटिल शब्द बना दिया गया है। लगता है कि विकास कोई बड़ी उड़ती चिड़िया का नाम है। उनका दावा है कि वह 5 साल के अंदर जमशेदपुर पूर्वी का नक्शा बदल देंगे।
Tags
Assembly Election
ELECTION
Jamshedpur
JHARKHAND
Jharkhand Politics
Political
Politics
PURBI SINGHBHUM


