गठबंधन दल के साझा कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु ने चलाया जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की

विधायक सह कांग्रेस प्रत्यासी सोनाराम सिंकु का लगातार जनसंपर्क अभियान जारी, लोगों का मिलरहा भरपूर समर्थन


चाईबासा: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के गठबंधन दल के साझा कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु का लोगों से मिलकर समर्थन और आशीर्वाद लेने का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।


शनिवार को गठबंधन दल के साझा कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु ने जगन्नाथपुर प्रखंड मालूका, छोटामहुलडीहा पंचायत के पुखरिया गांव,छोटामहुलडीहा व कंरजिया पंचायत के हाटकरंजिया, डेबरासाय, जलडीहा छोटामहुलडीहा, कासिरा पंचायत के खास काशिरा, नरसिंहपुर, ईचापी,गोरिडूबा के आदि गांवों में जाकर लोगों का समर्थन हासिल किया।


उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनी और उनके ठोस समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान महिलाओं ने विशेष रूप से स्वागत कर बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और समर्थन जताया। इस जनसंपर्क अभियान में गठबंधन दल के साझा प्रत्याशी सोनाराम सिंकु के मुख्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और गठबंधन दल के साझा कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु के पक्ष में हाथ छाप पर बटन नंबर 2 दबाकर मतदान करने का आग्रह किया।



सोनाराम सिंकु ने लोगों से अपील किया कि चुनाव में कांग्रेस के हाथ छाफ के निशान को चुनकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत करें और झारखंड में सुशासन और जनसेवा को समर्पित विकासोन्मुखी गठबंधन की सरकार बनाएं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post