हेमन्त और कल्पना ने इस चुनाव को जंग की तरह लड़ने का काम किया है
हेमन्त को मजबूत बनाने में लालू यादव, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव ने चुनावी समर में कूदते नजर आए, और इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए जनता से वोट देने की अपील भी की
सोरेन दंपत्ति ने विपक्ष के हर रणनीति को असफल करने का भ्रषक प्रायस करते नज़र आए, वहीं अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखने और केंद्र सरकार की नाकामियों को गिनाते नजर आए
इस चुनाव में हेमन्त सोरेन ने अपने बहुमत की संख्या को आधार बनाते हुए रणनीति पर काम करते देखा गया
झारखंड राज्य के सभी पूर्व आदिवासी मुख्यमंत्रियों पर अकेले भारी पड़ते नजर आए हेमंत सोरेन
इस चुनाव में कॉंग्रेस पार्टी पुरी तरह हेमंत सोरेन के भरोसे पर चुनाव लड़ते देखा गया
ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ असम के मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन की घेरा बंदी करने की कोशिश करने की सभी सीमाएं तोड़ते देखा गया
हेमंत और कल्पना ने आदिवासी समुदाय को एक जुट करने में काफी सफल होते नजर आए
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार इस चुनाव में सोरेन दंपति ने अपने आपको एक मजबूत नेता के रूप में खड़ा किया है, और भविष्य में जनता के लिए एक विकल्प देने का भी काम किए हैं
DESK/संतोष वर्मा: इस चुनाव में सपने पति हेमंत सोरेन के हौसला बढ़ाने के साथ साथ कदम से कदम मिला कर चलते हुए पुरे झारखण्ड में अपने पार्टी के साथ साथ अपने सभी घटक दल के प्रत्याशी के लिए सभाएं की,यूँ कहा जा सकता है कि कल्पना और हेमंत अपने कंधे पर उठा कर चुनाव लड़ा है. राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते और इंडिया गठबंधन का मुख्यमंत्री का चेहरा होने के कारण स्वंय और कल्पना के साथ केंद्र सरकार और दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री और भाजपा के बड़े नेता से लोहा लेते हुए चुनाव में हावी रहने का काम किए हैं. सभी छेत्र में कल्पना का डिमांड बढ़ने से और डिमांड को पूरा करने में झामुमो के प्रबंधन कमेटी ने भलीभांति पूरा किया और इसका लाभ इंडिया गठबन्धन को मिलता नजर आया.
इस चुनाव को हेमंत और कल्पना ने अपने संयुक्त रणनीति से विपक्षी दल पर हावी रहे. हेमंत और कल्पना अपने भाषण में जनता को आकर्षित करने में सफल दिखे. कल्पना का अंदाज से जनता प्रभावित दिखी खास कर महिला पर कल्पना का असर बढ़ चढ़ कर देखा गया. इस चुनाव में विपक्षी दल के संवेदनशील मुद्दे को हावी नहीं होने दिया, विपक्षी दल के हर सवाल का जवाब देते दिखे. विपक्ष के माटी, रोटी और बेटी पर अपनी जल, जंगल जमीन को हावी करते हुए दिखे. संथाल में बंगला देशी घुसपैठिए का मुद्दा को अपने रणनीति के तहत कमजोर करने का काम किए.
हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी के साथ अपनी सरकार को बचाने के लिए एड़ी चोटी एक करने और अपनी सभी जीते हुए प्रत्याशी को जिताने के लिए जंग लड़ते हुए दिखे. इंडिया गठबंधन के मंत्री अपने छेत्र तक ही सीमित रहे, कोई भी मंत्री दूसरे विधानसभा में अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रचार प्रसार नहीं किए, जो पार्टी और गठबंधन के लिए बहुत ही चिन्ता करने वाली बात है. सिंहभूम में भी दीपक बिरुआ अपना सीट बचा पाने में मशक्कत करते नज़र आए. वहीं इस लोकसभा की सांसद जोबा मांझी भी पार्टी के लिए कोई सहयोग और योगदान नहीं दिया. देखा जाए तो सिर्फ और सिर्फ हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन पर दोबारा सरकार बनाने में जीने मरने की तरह मेहनत करते नज़र आए हैं.
दोनों पति पत्नी की मेहनत पर जनता का आशीर्वाद मिलता नजर आ रहा है लेकिन पार्टी को बहुमत मिलेगा, इसकी आशा और निराशा के घेरे में घूमता हुआ नजर आ रहा है, जिसकी इंतज़ार सिर्फ कुछ घंटे रह गई है. इस विधानसभा चुनाव में हेमन्त का हिम्मत बढ़ाने में राजद बहुत हद तक मदद पहुंचाने का काम किया है. सबसे बड़ी बात यह है कि स्वयं लालू प्रसाद यादव ने चुनावी सभा में भाग ले कर सारे राजनितिक दल को अचंभित कर दिया. तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के साथ साथ सीपीआईएमएल के पक्ष में भी चुनावी सभा कर बाहरी और बिहारी वोटरों को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के लिए वोट मांगते हुए दिखे. हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन का फिर से सरकार बनाने के लिए पप्पू यादव ने भी इंडिया गठबंधन को जितने के लिए सभाएं की.
Tags
Assembly Election
BJP
CM Hemant Soren
CONGRESS
ELECTION
ELECTION RESULT
JHARKHAND
Jharkhand Politics
JLKM
JMM
MLA Kalpana Soren
Political
Politics
Star Campaigner Kalpana Soren
