झारखंड विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 23 को, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल



सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: आखिर वह समय आ गया जिसका इंतजार था। नवंबर 23 को झारखंड विधानसभा चुनाव का रिजल्ट निकलेगा और इसको लेकर आम जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

सूत्रों के मुताबिक झारखंड की राजधानी रांची सहित कोल्हान के तीन जिला मुख्यालय में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। अगर सरायकेला खरसांवा जिला का बात करें तो पाएंगे कि सरायकेला (एसटी) सीट में 3,69,195 मतदाता है। यहां 72.37 प्रतिशत मतदान हुई है। खरसावां (एसटी) सीट में 2,27,074 मतदाता हैं। यहां 79.11 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2,88,793 मतदाता है। यहां 78.19 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। 13 नवंबर को हुई मतदान के बाद पार्टी उम्मीदवार कार्यकर्ता अपने-अपने जीत का दावा करते रहे हैं।

काशी साहू कॉलेज, सरायकेला परिसर में सरायकेला खरसावां जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला,पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने 23 नवंबर 2024 मतगणना दिवस को लेकर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दी है।

निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में मतगणना को लेकर काशी साहू कॉलेज परिसर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है। इधर राजनीतिक पार्टी उम्मीदवार, कार्यकर्ताओं की रुख मतगणना केंद्र की ओर है। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post