राजनीतिक समीक्षकों की माने तो NDA और इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ते नजर आ रहे हैं जय राम महतो की JKLM
कोल्हान में भी JKLM की पार्टी कई विधानसभाओं में त्रिकोणीय संघर्ष में आने की संभावना व्यक्त की जा रही है
NDA और इंडिया गठबन्धन के आला नेताओं ने JKLM के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव से परेशान
कोल्हान के जुगसलाई, इचगढ़ और मनोहरपुर विधानसभा में जय राम महतो की स्थिति मजबूत मानी जा रही है
चाईबासा/संतोष वर्मा: झारखण्ड में विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियाँ अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए एड़ी चोटी एक कर रहे हैं. मुख्य रूप से NDA और INDIA गठबन्धन सत्ता पाने की जी तोड़ कोशिश करते नजर आ रहे हैं, वहीँ जय राम महतो की JKLM पार्टी सत्ता पक्ष और विपक्ष दल की निंदा खराब कर दी है. हाँ लोकसभा चुनाव के बाद इस चुनाव में जय राम महतो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय होते नजर आ रहे हैं.
झारखंड के मूलवासियों में जय राम का क्रेज बढ़ चढ़ कर देखा जा रहा है, खास कर युवा वर्ग जय राम महतो का फैन होते दिख रहे हैं. इस विधानसभा चुनाव में सुदेश महतो का विकल्प देखा जा रहा है. जयराम महतो के एग्रेसिव रोल से युवा पीढ़ी काफी प्रभावित हो रहे हैं. विधानसभा चुनाव के सर्वे के अनुसार आज तक कि रिपोर्ट में जयराम महतो की पार्टी को 5 से 7 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है, यदि ऐसा हुआ तो झारखण्ड में जयराम महतो किंग मेकर होंगे, सत्ता की चाभी जयराम के हाथ में होगी.
राजनीतिक सलाहकार का मानना है कि इस विधानसभा चुनाव में जयराम महतो की पार्टी JLKM तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में वोट प्राप्त करने वाली पार्टी बन सकती है. आज JKLM की पार्टी को जनता दान और सहायता के रूप में पैसा और चावल दे कर पच्चीस साल पहले की याद ताजा करा रहे हैं यहां की जनता.हाँ दिवंगत देवेन्द्र मांझी को और बागुन सुंबरुई को भी इसी परम्परागत तरीके से जनता मदद करती थी. आज वही दृश्य दिलबर खाखा के साथ जनता का आशीर्वाद मिलता नजर आ रहा है.
मनोहरपुर विधानसभा चुनाव में आजसू के प्रत्याशी झामुमो का बी टीम के रूप में खड़े होने की चर्चाओं से जगत मांझी का सीधा लड़ाई जयराम महतो की पार्टी JKLM से होना तय माना जा रहा है. सिंहभूम लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्र में कैंची छाप जनता के बीच जाना पहचाना चुनाव चिन्ह है, इसलिए JKLM प्रत्याशी को जनता में प्रचार प्रसार करने में दिक्कत नहीं होती दिख रही है.
JKLM को एक बड़ा फायदा देखने को मिल रहा है कि दोनों गठबन्धन पार्टी यानी झामुमो, भाजपा, आजसू और कॉंग्रेस के साथ साथ राजद के नाराज़ और विक्षुब्ध नेता, कार्यकर्ता जयराम महतो की पार्टी से जुड़ गए हैं.
Tags
AJSU
Assembly Election
BJP
Chaibasa
CONGRESS
ELECTION
Jamshedpur
JHARKHAND
Jharkhand Politics
JLKM
JMM
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics
PURBI SINGHBHUM
Saraikela
Saraikela kharsawan
