इस सभा में हजारों की संख्या में वन ग्राम की जनता हेमन्त सोरेन को सुनने के लिए आए, पहली बार यहां की जनता अपने लोकप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री को देख कर काफी खुश नजर आ रहे थे

झारखंड के मुख्यमंत्री और इंडिया गठबंधन के मुखिया हेमन्त सोरेन ने जगन्नाथपुर विधानसभा के छोटानागरा पंचायत में कॉंग्रेस प्रत्याशी सोना राम के पक्ष में वोट करने की अपील की


हेमंत सोरेन ने सभा में उपस्थित ग्रामीणों को साफ कर दिया है कि मेरा प्रत्याशी सोना राम है, 2 नंबर हाथ छाप पर बटन दबा कर भारी मतों से विजय बनाए


चाईबासा/संतोष वर्मा: झारखंड के मुख्यमंत्री और इंडिया गठबन्धन के मुखिया हेमन्त सोरेन ने जगन्नाथपुर विधानसभा के छोटानागरा पंचायत में कॉंग्रेस प्रत्याशी सोना राम के पक्ष में वोट करने की अपील की है. हेमंत सोरेन ने सभा में उपस्थित ग्रामीणों को साफ कर दिया है कि मेरा प्रत्याशी सोना राम है, 2 नंबर हाथ छाप पर बटन दबा कर भारी मतों से विजय बनाए, और फिर से दोबारा हमारी सरकार बनाएं.

इस सभा में सांसद जोबा मांझी ने भी सोना राम सिंकु को भारी मतों से विजय बना कर दोबारा हेमन्त सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है. सारंडा के इस सेंटर पॉइंट में सभा करने से मनोहरपुर और जगन्नाथपुर विधानसभा के प्रत्याशी को स्थिति मजबूत होगी. साथ ही दोनों पार्टी झामुमो और कॉंग्रेस के कार्यकर्ता के बीच सामंजस्य स्थापित होगा. इस कार्यक्रम के बाद जनता सिर्फ कॉंग्रेस और भाजपा के बीच ही फैसला लेंगें.

इस सभा में हजारों की संख्या में वन ग्राम की जनता हेमन्त सोरेन को सुनने के लिए आए, पहली बार यहां की जनता अपने लोकप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री को देख कर काफी खुश नजर आ रहे थे.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post