चाईबासा: मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक निरल पूर्ति के ऊपर गलत बयान बाजी कर कुछ लोग अपने मानसिकता को जाहिर कर रहे हैं। यह बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह कुमारदूंगी जिला परिषद सदस्य शशि भूषण पिंगुवा ने कहा।
उन्होंने कहा कि बिर सिंह बुडीउली नामक व्यक्ति राजनीति से प्रेरित होकर इस प्रकार की गलत बयान–बाजी कर रहे हैं। दूसरे राजनीतिक दलों के इशारों पर इस प्रकार बयान दिया जा रहा है। चुनाव के समय विपक्षी राजनीतिक दल मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक निरल पूर्ति के लोकप्रियता से घबरा गए हैं।
अपनी हार सुनिश्चित देखकर विपक्षी पार्टी इस प्रकार कि गलत बयान बाजी करवा रहे हैं। जिसे मझगांव विधानसभा की जनता भली भांति देख रही है। मझगांव विधानसभा के विधायक निरल पूर्ति के किए गए विकास कार्य से दूसरों को जमीन तलाशने में परेशानी हो रही है । इसलिए अब राजनीतिक में षड्यंत्र के तहत इस प्रकार का बयान बाजी किया जा रहा है, जो पूरी तरह निराधार है। इन सभी बयानों का बदला मझगांव विधानसभा की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी।
