गठबंधन दल के झामुमो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें लिया संकलप साझा प्रत्याशी को जिता कर जगन्नाथपुर से रांची भेजने का
जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु को जिताना है और हेंमंत सोरेन को राज्य का मुख्यमंत्री दुबारा बनाना है
अब समय आ गया है कोड़ा दांप्ती का एक क्षत्र सम्राज्य को उखाड़ फेकने काः सोना देवगम
राज्य का विकास व जनक्लयाण योजनाओं को पुरा करने के लिए दुबारा हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की जरूरतः सोना सिंकु
मैं आजसू आंदोलन से उभड़ कर आया हूं कोई आरएसएस का संगठन से नही, गरीब किसान का बेटा हूं, गरीबी किया होती है उसका दर्द भी जानता हूंः विधायक सोना
चाईबासा/संतोष वर्मा: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह गठबंधन दल के प्रत्याशी सोनाराम सिंकु को दुबारा जगन्नाथपुर से विधायक बना कर भेजने के लिए मंगलवार को गठबंधन दल के झामुमो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समन्वय स्थापित कर एकजूट होकर चुनाव जिताने के लिए विशेष बैठक जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के आवास पर की गई.
झामुमों के केंद्रीय नेतृत्व नें पश्चिमी सिंहभूम जिला झामुमो के जिला सचिव के नेतृत्व में बैठक हुई. जिसमें गठबंधन दल झामुमो और कांग्रेस के केंद्रीय सदस्य व पदाधिकारियों के साथ झामुमो के जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष व सचिव समेत कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में झामुमो के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों नें अपन मन की पीड़ा को रखते हुए अपनी बातों को रखा. जहां कांग्रेस के पदाधिकारियों नें झामुमों के कार्यकर्ताओं की भावना को समझते हुए एक जूट होकर चुनाव लड़ने और कार्य को आपसी समन्वय बनाकर साझा प्रत्याशी सोनाराम सिंकु को भारी मतों से जिताने का संकलप भी लिया.
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जगन्नाथपुर विधानसभा के चुनाव प्रभारी बिजय खां नें कहा की समय के अभाव और व्यस्तथा के कारण सहयोगी दलों के साथ बैठक नहीं पायी इसके लिए क्षमाप्राथी हुं. लेकिन जिस तरह लोकसभा में हम लोगों नें एक साथ एक जूट होकर सिंहभूम को भाजपा मुक्त बनाने का काम किया और साझा प्रत्याशी जोबा माझी को संसद में भेजने का काम है उसी तरह हम दोनों दल के कार्यकर्ता आपसी समन्वय स्थापित कर जगन्नाथपुर विधानसभा को भाजपा मुक्त बना कर भाई सोनाराम सिंकु को दुबार विधानसभा भेजनें का कार्य करेगें और राज्य में फिर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बनायेगें ताकी हेमंत दा का हाथ मजबूत हो और गठबंधन दल के सरकार बन सके.
वहीं झामुमो के युवा जिलाध्यक्ष अविषेक सिंकु नें भी कहा की कार्यकर्ताओं को भी सम्मान मिले, गठबंधन दल आपसी समन्वय बनाकर एकजूटता का परिचय दें और सारी बातें भूल कर तनमन से लगकर साझा प्रत्याशी सोनाराम सिंकु को दुबारा विधायक बनाकर रांची भेजेगें यह संकलप लेता हूं, और अपने युवा व्रिगेड को भी पूरी लगन और एक जूटता से गठबंधन धर्म निभाते हुए चुनाव जिताने की अपील किया.
इधर झामुमो के जिला सचिव सोना देवगम नें बैठक को संबोधित करते हुए कहा की आज हमलोगों को एक जूट होकर एक लक्ष्य के साथ संकलप लेना है की गठबंधन दल के साझा प्रत्याशी सोनाराम सिंकु को कांग्रेस छाफ में वोट देकर भारी मतों से विजय बनाना है जगन्नाथपुर को जितना है. आज भाजपा की सरकार केवल जुमलेबाजी कर रही है लोगों को बाटने और लड़ाने का काम कर रही है, भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है एडानी और अंबानी का पेट भरने में लगी है.उसी कड़ी में कोड़ा दांप्ती भी खेल रहा है.
श्री देवगम नें कहा अब समय आ गया है जगन्नाथपुर से कोड़ा दांप्ती का एक क्षत्र सम्राज्य समाप्त करने का इसलिए यही मौका है जगन्नाथपुर को कोड़ा मुक्त बनाने का. इसलिए कोई आपसी दुवेश ना रखते हुए हम अपने गठबधन दल के साझा प्रत्याशी सह विधायक सोनाराम सिंकु को दुबारा मजबूती के साथ विधानसभा भेजने का, उन्होंने गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा की जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु को जिताना ही हमारे लोक प्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हाथ मजबूत करने जैसा होगा क्योंकि सोनाराम सिंकु विधायक बनकर रांची जायेगें तो राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बनेगें.
दुसरी ओर गठबंधन दल के साझा प्रत्याशी सह जगन्नाथपुर विधायक सभी कार्यकर्ताओं को अभिवादन करते हुए कहा की जबसे से लोकसभा चुनाव हुआ और आज तक मेरे उपर कई तरह का आरोप लगता रहा की हम कोड़ा दांप्ती का पार्ट टू जबकी कोड़ा परिवार से मेरा कोई दूर दुर तक रिस्ता नहीं और ही कोई सबंध है. मैं सिंकु परिवार से हूं ना की कोड़ा परिवार. दुसरी बात आजसू आंदोलन से उभड़ा हुआ नेता हूं मैने अलग झारखंड राज्य का मांग को लेकर हुए आंदलनकारी रहा हूं और डेढ़ साल तक ओड़िशा जेल में बंद रहा.
बोलते बोलते भावुक हो गये श्री सिंकु कहा मैने गरीबी झेली है मैं कोई पुंजीपती घराने से नहीं हूं मैं एक गरीब और किसान परिवार से हूं मैं किसान का बेटा हूं हां लेकिन दिल का अमीर हूं. एक बार आप हमारे पास आएं यदी हम आपका सहयोग या कोई काम नहीं किया तो आप बोल सकतें है, लेकिन जब आप नहीं आयेगें तो हम कैसे जानेगें आपकी समस्याओं को.
हम एक वैसा विधायक है जो बगैर सुरक्षा के गांव गांव जाकर लोगों की फरियाद सूनता हूं और जहां जरूरत किसी को पड़ा वहीं पॉकेट से स्टांप और मौहर निकाल कर आवेदन पर लगा देता हूं, हमारे पॉकेट में 24 घंटा स्टांप और मोहर रहता है. मेरी सोच है की मैं जनता के बिच रहूं जनता को मुझे खोजने के लिए परेशान नहीं होना पड़े. और भी कई बातें है मेरी भी मजबुरी थी मैं भी आजाद नहीं था लेकिन सभी बंदिशों के बाद भी पांच साल तक जनता का हर समस्या और सुविधा बहाल करने के लिए प्रयासरत्त रहा. हो सकता है कभी कोई भूल हो गई हो उसके लिए मैं क्षमा भी मांगता हूं. लेकिन आज जगन्नाथपुर का जनता का सहयोग और आर्शिवाद से आप सबों के दिल में हूं और मैनें काम किया है इसलिए जनता से जुड़ा हूं. आज हेमंत सोरेन जी को राज्य की जरूरत है मुख्यमंत्री के तौर पर तब ही राज्य सुरक्षित और विकसित हो सकता है.
मौके पर चंदन कुमार राय, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, नोवामुण्डी प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास, प्रखंड सचिव मनोज लागुरी, केंद्रीय सदस्य पवन गुप्ता, इजहार राही, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष श्री डोगर जी, प्रखंड अध्यक्ष चुमन लागुरी, प्रमुख बुधराम जी, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराई बुरू, नोवामुण्डी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान आदी सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे.
Tags
Assembly Election
Chaibasa
Jagannathpur
JHARKHAND
Jharkhand Politics
MEETING
MLA - Sonaram Sinku
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics
Public Relations Campaign






