झामुमो के नोवामुण्डी प्रखंड सचिव मनोज लागुरी नें किया महागठबंधन प्रत्याशी सह विधायक सोनाराम सिंकु को शॉल ओड़ा कर किया स्वागत

कहा राज्य में दुबारा हेमंत सोरेन की सरकार बनाना है तो विधायक सोनाराम सिंकु को भारी मतो से विजय दिलाकर विधानसभा भेजना है


चाईबासा: झामुमो के नोवामुण्डी प्रखंड के प्रखंड सचिव व जिला सदस्य जगबंधु गोप जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु को महागठबंधन दल की ओर से पुनः दुबारा कांग्रेस पार्टी की ओर प्रत्याशी बनाये जाने के कारण शनिवार को जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में विधायक सोनाराम सिंकु को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित सह स्वागत किया गया. 

इस दौरान झामुमो के नोवामुण्डी प्रखंड सचिव मनोज लागुरी नें कहा की हम सभी गठबंधन धर्म निभाते हुए महागठबंधन प्रत्याशी सोनाराम सिंकु को भारी मतों से जीत दिलाकर विधानसभा भेजने का काम करेगें ताकी राज्य में फिर हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने.

मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित दोरायबुरू, जीतेन महतो, रंजित गगराई समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post