मानकी मुंडा संघ की मांग को केंद्रीय समिति ने किया खारिज, सुनील को चुनाव में संघ का समर्थन मिलने की संभावना
चक्रधरपुर में प्रत्याशी की घोषणा को पार्टी होल्ड पर रखा है, विजय की उम्मीद बरकरार, सुखराम पर लटका तलवार
चाईबासा/संतोष वर्मा: झामुमो अपनी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दिया है. मझगाँव से निरल को प्रत्याशी बना कर झामुमो ने सुनील सिरका उम्मीद को खत्म कर दिया, यूँ कहा जा सकता है कि सुनील सिरका के पक्ष में खड़े मानकी मुंडा और गौड़ संघ के मांग को भी झामुमो के केंद्रीय समिति ठुकरा दिया है. भारी विरोध के बावज़ूद पार्टी निरल को प्रत्याशी घोषित कर दिया.
वही चक्रधरपुर को होल्ड पर रखने से विजय की उम्मीद बनी हुई है, सुखराम पर तलवार लटक रहा है. सुनील सिरका को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े होने का दबाव सभी समाज के लोगों के द्वारा दिये जाने की सूचना मिल रही है, वहीँ ग्रामीण संवेदक संघ ने अपने नेता को किसी भी कीमत पर चुनाव लड़ाने पर आमादा हैं.
सिरका समर्थक यह मान रहें हैं कि चुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष होगा और भाजपा पर सुनील सिरका भारी पड़ेंगे. समीकरण के अनुसार मानकी मुंडा संघ और गोड संघ, संवेदक संघ के साथ साथ आदिवासी समाज के बुद्धिजीवी वर्ग सुनील को मदद पहुचाने के लिए हर तरह से तैयार हैं.
Tags
AJSU
Assembly Election
BJP
Chaibasa
JHARKHAND
Jharkhand Politics
JMM
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics
