जगन्नाथपुर कांग्रेस कार्यालय में जादुगर गोगा नें चलाया मतदाता जागरूकता अभियान


चाईबासा: आगामी विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे राजनितिक पार्टियों के द्वारा मतदाताओं के समक्ष अलग अलग अंदाज में जनसंपर्क अभियान चला रखा है. लेकिन मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय जगन्नाथपुर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अपना वोट अपना अधिकार के लिए योग्य प्रत्याशी को मतदान करने के प्रेरित किया गया.

इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में जादुगर गोगा के द्वारा जादु दिखा कर कार्यकर्ताओं को समझाया गया की जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास महागठबंधन दल के साझा प्रत्याशी सह कांग्रेस विधायक सोनाराम सिंकु का हाथ मजबूत करें और भारी मतों से जित दर्ज कराकर दुबारा विधानसभा भेजें ताकी राज्य में हेमंत सोरेन का सरकार बने और हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बन सके.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post