झारखंड विधानसभा चुनाव में सरायकेला से 13, खरसांवा से 10 एवं इचागढ़ से 23 उम्मीदवार


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड विधानसभा चुनाव की पहले चरण में 13 नवंबर को होने वाले निर्वाचन के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन, स्कुटनी एवं नाम वापसी के बाद सरायकेला खरसावां जिला के तीन विधानसभा क्षेत्र क्रमशः ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 23, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से 13 एवं खरसावां विधानसभा क्षेत्र से 10 उम्मीदवार अब चुनावी मैदान में है। सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से दुर्गालाल मुर्मू, सुमित्रा मार्डी, सत्यनारायण हेंब्रम द्वारा नाम वापसी के बाद अब 13 उम्मीदवार हैं।

सरायकेला खरसावां जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने समाहरणालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से तीन अभियार्थी ने नाम वापस लिया। इसके पश्चात चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार 13 हैं।
खरसांवा विधानसभा क्षेत्र से किसी भी अभियार्थी ने नाम वापस नहीं लिया।

यथावत 10 अभियार्थी खरसांवा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिभागीता करेंगे। इसी प्रकार ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 23 अभियार्थी हैं। उन्होंने कहा कि तीन विधानसभा क्षेत्र में से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार संख्या 15 से ज्यादा है। ऐसे में वहां दो वेलेट यूनिट का उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार तैयारी चल रही है। 

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के लिए 12 नवंबर को डिस्पैच काशी साहू कॉलेज से होगा। खरसांवा विधानसभा के लिए 12 नवंबर को डिस्पैच एन.आर प्लस टू हाई स्कूल से होगा। 
तीन विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मी ईवीएम वेयर हाउस से प्राप्त कर मतदान केंद्र की ओर प्रस्ताव करेंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post