झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 66 उम्मीदवार की सूची में दो पूर्व सीएम भी, नया चेहरा सोनाराम बोदरा होंगे खरसावां विधानसभा के उम्मीदवार


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति ने 66 उम्मीदवारों को स्वीकृति प्रदान की है। जारी सूची में झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री को भी उम्मीदवार बनाया गया है। जिसमें धनवार से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मारांडी उम्मीदवार होंगे।

जबकि सरायकेला विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन उम्मीदवार होंगे। घाटशिला से नया चेहरा बाबूलाल सोरेन उम्मीदवार होंगे।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी श्रीमती मीरा मुंडा पोटका से उम्मीदवार होंगे।
जबकि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के परिजन श्रीमती पूर्णिमा दास साहू जमशेदपुर पूर्व से उम्मीदवार होंगे।
खरसावां विधानसभा क्षेत्र से नया चेहरा सोनाराम बोदरा उम्मीदवार होंगे। इसको लेकर युवाओं में उत्साह है।

श्री सोनाराम बोदरा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार प्रकट किया। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मारांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का आभार जताया।
इससे पहले यहां कार्यकर्ताओं ने श्री सोनाराम बोदरा का स्वागत किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post