1अक्टूबर, टाटा कॉलेज मैदान में, परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपायों नें की महत्वपूर्ण बैठक


चाईबासा: आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेबी तुबिद, गीता बलमूचु, मनोज महतो, लाल मुनी पूर्ति, मनोज लियांगी, अनूप सुल्तानिया सतीश पूरी और शुरू नदी सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

समारोह का विवरण:

1 अक्टूबर 2024 को टाटा कॉलेज मैदान, चाईबासा में परिवर्तन यात्रा का रथ समापन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उड़ीसा के *मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, साथ ही झारखंड प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।


बैठक के मुख्य बिंदु:

- 1 अक्टूबर को होने वाली परिवर्तन यात्रा के लिए कार्यों का वितरण किया गया।
- 28 सितंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया को दी जाएगी।
- परिवर्तन रथ यात्रा 30 सितंबर को जगन्नाथपुर विधानसभा से प्रारंभ होकर मझगांव विधानसभा में प्रवेश करेगी, जिसमें विभिन्न आम सभाएँ, मोटरसाइकिल रैलियाँ और अन्य कार्यक्रम होंगे।
- 1 अक्टूबर को चाईबासा  में टाटा कॉलेज मैदान  में एक विशाल आम सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 20,000 भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्र की आम जनता उपस्थित होंगे।

अतिरिक्त जानकारी:

29 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "मन की बात" सभी बूथों पर सुनाई जाएगी, जिससे कार्यकर्ताओं में और उत्साह का संचार होगा।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विपिन लागुरी, पवन शर्मा, राकेश शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई, हेमंत केसरी, रामानुज शर्मा, नवीन गुप्ता, अमित जायसवाल, विनय शांडिल, अनंत  सयनम,  गुल्लू कुमार, चंद्र मोहन तिऊ, सिकंदर सुंडी, नीरज पांडे, मुकेश कुमार जोगी, पिंटू कुमार, अनिल बिरुली, चंदन झा ,रंजन प्रसाद, द्वारिका शर्मा एवं नगर कमेटी, मंडल अध्यक्ष इत्यादि मौजूद रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post