भाजपा की सरायकेला में हुई परिवर्तन सभा में उमड़ी जन सैलाब, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा इस बार की चुनाव में झारखंड में सत्ता परिवर्तन तय


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: भारतीय जनता पार्टी का कोल्हान में परिवर्तन यात्रा के दौरान सरायकेला गेस्ट हाउस फुटबॉल मैदान में आयोजित परिवर्तन सभा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि इस बार की चुनाव में झारखंड में सत्ता परिवर्तन तय है। परिवर्तन सभा में जन सैलाब इसका संकेत है।


उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासी अस्तित्व को बचाना है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता गृहण किया। विश्वास है, भाजपा में रह कर अच्छा प्रदेश का निर्माण करेंगे। इससे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि परिवर्तन रथ कोल्हान में बहरागोड़ा से चल रहा है। 


तीन दिनों से यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान लोग समस्या बता रहे हैं। लोग पेयजल पानी की समस्या भी बता रहे हैं। जो सरकार पानी नहीं दे सकता सत्ता में रहने का अधिकार नहीं। सभा को पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, धनबाद प्रभारी शैलेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने भी संबोधित किया। इससे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने मंच में अतिथियों का स्वागत किया।



कार्यक्रम में काफी भीड़ रही। सभा के अंत में सोनाराम बोदरा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। परिवर्तन सभा से पहले सरायकेला नगर स्थित गोपबंधु चौक से गेस्ट हाउस कार्यक्रम स्थल तक भाजपाइयों ने पदयात्रा निकाला।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post