विश्व आदिवासी दिवस पर सरायकेला में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में दिखी आदिवासी सांस्कृतिक झलक, डीसी ने कहा- प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण में आदिवासी समाज द्वारा किया गया कार्य अतुल्य


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित टाउन हॉल में आयोजित सरायकेला खरसावां जिला स्रीय समारोह में दिखी आदिवासी सांस्कृतिक झलक। 
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने क्षेत्रीय भाषा में आदिवासी दिवस की महता को बयां किया। साथ ही गीत संगीत, नृत्य एवं पेंटिंग कला के जरिए मंच में अपने हुनर को उजागर किया।


इससे पहले मुख्य अतिथि उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग का प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण में आदिवासी समाज द्वारा किया गया कार्य अतुल्य है। 


मौके में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि झारखंड ही नहीं पूरे विश्व में आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। हम आदिवासियों के लिए गौरव का क्षण है। एकजुट होकर पूर्वजों द्वारा दी गई विरासत परंपरा संस्कृति कला बचाने के लिए कार्य करें।


जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, सांसद प्रतिनिधि राज बागची ने भी कार्यक्रम में संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित सामुदायिक वन पट्टा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना तथा मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा परिसंपत्ति का वितरण किया गया।



कार्यक्रम में  जिला के उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री गोपी उरांव, जिला भु अर्जन पदाधिकारी श्री महेंद्र उरांव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि, आम जनता उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post