सीएसआर प्रभावित 18 गांवों के कम से कम 500 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में उचित पहल करें सेल प्रबंधन, वरना होगा आंदोलन: मंत्री दीपक बिरुवा

सेल प्रबंधन की ओर से नहीं किया गया कोई सकारात्मक पहल, मंत्री जताई नाराजगी

पुनः एक सप्ताह का मोहलत देते हुए रोजगार समेत अन्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उचित पहल करने का निर्देश


चाईबासा: झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा सोमवार को दोबारा अपने दौरे पर गुआ पहुंचे हुए थे। यहां उन्होंने डायरेक्टर बांग्ला गुवा सेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मंत्री ने सेल प्रबंधन के कार्यशैली पर नाराजगी जताई। चूंकि पिछली बार हुई बैठक में चर्चा किए गए मुद्दों पर सेल प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया। 


मंत्री ने कहा कि यहां सेल प्रबंधन की ओर से सीएसआर के तहत दी जाने वाली मूलभूत सुविधा से आज भी वंचित है। सेल प्रबंधन द्वारा लंबे समय से यहां उत्खनन करने के बावजूद  यहां के लोग आज तक लाल पानी पीने को मजबूर हैं। यहां के लोग स्वास्थ, शिक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली आदि जैसे मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे हैं। सेल में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु यहां के स्थानीय लोगों को ना स्किल कर पाया ना ही बेरोजगार को दूर करने के लिए किसी प्रकार का कोई कदम उठाया गया। 


इस पर अल्टीमेटम देने के बावजूद सेल प्रबंधन की ओर से आवश्यक सुधार हेतु कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां के स्थानीय लोगों को दैनिक मजदूरी तक नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण लोग पलायन करने को विवश है। स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के साथ साथ प्रभावित क्षेत्र के 18 गांव के कम से कम 500 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु उचित पहल करें अन्यथा आंदोलन को लेकर बाध्य होंगे।


उन्होंने सेल प्रबंधन को पुनः एक सप्ताह का मोहलत देते हुए पायलट प्रोजेक्ट तैयार कर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में उचित पहल करने की बात कही। कहा कि यदि समय पर इस पर विचार नहीं किया तो बड़ा आंदोलन को लेकर बाध्य होंगे। इसके पहले मंत्री जी ने सारंडा क्षेत्र के 18 गांवो के स्थानीय मानकी मुंडाओं के साथ बैठक की। साथ ही गुआ सेल के सेवानिवृत कर्मचारियों के अलावा विभिन्न संस्था संगठनों के पदाधिकारियों से भी मिलकर बातचीत की।


इस दौरान सभी ने मंत्री जी के समक्ष अपनी अपनी समस्याएं रखी। इन सारी समस्याओ को सुनने के बाद मंत्री जी ने हर संभव समाधान करने का आश्वासन दिए।

मौके पर मंत्री के निजी सहायक  सुभाष बनर्जी, जिप अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन, अलावा गुवा सेल माइंस जीएम एसपी दास, मेकेनिकल जीएम कुमार, डीजीएम एनके झा, आनंद, एजीएम अमित तिर्की समेत अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post