सरायकेला नगर पंचायत के दैनिक व अनुबंध कर्मियों ने 6 सूत्री मांगों को लेकर किया हड़ताल, क्षेत्र में साफ-सफाई कार्य हुआ बाधित


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन के आह्वान पर 6 सूत्री मांग को लेकर सरायकेला नगर पंचायत के दैनिक एवं अनुबंध कर्मी के अनिश्चितकालीन हड़ताल से नगर निकाय क्षेत्र का साफ सफाई व्यवस्था हुआ बाधित।


सुबह से ही नगर पंचायत सफाई कर्मी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे रहे।


हड़ताली कर्मियों ने बताया कि 6 सूत्री मांगे हैं। जिसमें निकाय में कार्यरत दैनिक मानदेय कर्मी का सेवा नियमित करने की मांग भी शामिल है। कर्मियों ने यह भी बताया कि हड़ताल के संबंध में पूर्व से नगर पंचायत सरायकेला के प्रशासक को सूचित किया गया है।


इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में दीपक मुखी, सरिता मुखी, शंकर मुखी, कान्हु सिंह सरदार, चंपा मुर्मू, बेबी मुखी, चंपाई सोरेन, लखीराम मुर्मू, सहित काफी संख्या में दैनिक कर्मी बैठे रहे।


इधर नगर निकाय क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी का आलम देखने को मिला। साफ-सफाई कार्य बाधित रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post