भाजपा जिला महिला मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम द्वारा जिला अध्यक्ष दुर्गावती के नेतृत्व में चाईबासा में आयोजित की गई, आक्रोश प्रदर्शन


महिलाओं को संबोधित कर हेमंत सरकार की जन विरोधी निति से अवगत कराया कहा यह घोषणावीर की सरकार है, सिर्फ घोषणा होता, वादों को पूरा करने की इनकी मंशा नहीं है

चाईबासा: भाजपा जिला महिला मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम  द्वारा जिला अध्यक्ष दुर्गावती के  नेतृत्व में चाईबासा में आयोजित की गई, आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम में कोल्हान कार्यक्रम प्रभारी के रूप में शामिल हुई पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा। 
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। उसके बाद रविन्द्र भवन से धरना स्थल तक पदयात्रा करते हुए सरकार के  महिला विरोधी निति के खिलाफ नारे लगाए गए।

धरना स्थल पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर हेमंत सरकार की जन विरोधी निति से अवगत कराया कहा यह घोषणावीर की सरकार है, सिर्फ घोषणा होता, वादों को पूरा करने की इनकी मंशा नहीं है। ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का भी मंच के द्वारा आह्वान किया गया, महिलाओं पर बढ़ रहे आपराधिक घटना को रोकने में हेमंत सोरेन सरकार विफल रही है जिससे महिलाओं में काफी आक्रोश है, महिलाओं ने धरना स्थल से मांग की की हेमंत सरकार महिलाओं के लिए चुनाव के पूर्व जितने घोषणा किए पूरा नहीं किया अगर थोड़ी भी लज्जा है तो गाड़ी छोड़ दे, धरना के उपरांत शहर में तिरंगा यात्रा निकाला गया।

बिरसा मुंडा अमर रहें, सिद्दू कान्हू अमर रहे, भगत सिंह अमर रहे, सेरेंगसिया शहीद अमर रहें, आदि के नारे लगे।

कार्यक्रम में साथ में प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, महिला जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई, सह प्रभारी गीता बालमुचू, जिला कार्यक्रम प्रभारी बारी मुर्मू, सुशीला टोपनो, मृदुला निषाद, ललिता कोड़ा, जिलाध्यक्ष संजू पाण्डेय,श्री बढ़कुवर गागराई, श्री शशिभूषण सामड, श्री जेबी तुबिद, श्री गुरुचरण नायक, श्री विजय मेलगांडी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन तियु, श्रीमती लालमुनी पुरती, रुपा सिंह दास, रानी बान्दीया, रानी तिरिया, अशोक सारंगी सतीश पुरी,हेमंत  केसरी, रामानुज शर्मा ,पवन पांडे जयकिशन बिरुली, चन्द्रमोहन गोप, राई भूमिज, लेबेया लागुरी,अमरेश प्रधान, द्वारिका शर्मा, जीतेन्द्रनाथ ओझा, राकेश शर्मा, बीजू रजक, प्रताप कटिहार, सीमा मुण्डारी, हेमावती विश्वकर्मा, हर्ष रवानी, पवन शर्मा काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे। 

हेमंत सरकार को बर्खास्त करने के लिए राज्यपाल के नाम उपायुक्त को भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा मांग पत्र सोपा गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post