आदिवासी हो सामाज युवा महासभा का समीक्षा मीटिंग में नये एवं पूर्व के पदाधिकारी शामिल हुए

 
चाईबासा: विगत 13-14 जुलाई को महासभा कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटू चाईबासा में आयोजित दो-दिवसीय आदिवासी युवा महोत्सव कार्यक्रम को लेकर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक रखा गया। समीक्षा मीटिंग में नये एवं पूर्व के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में कार्यक्रम के आय-ब्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। दो-दिवसीय कार्यक्रम के सफल आयोजन में आर्थिक, सामाजिक और सांगठनिक रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद सह आभार प्रकट किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा की ओर से आयोजित पिछले विभिन्न आयोजन के बकाया को यथासंभव समायोजित कर भुगतान किया जाए।

समीक्षा मीटिंग में उपाध्यक्ष सुरा बिरूली, महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम, पूर्व अध्यक्ष बबलु सूंडी, पूर्व कोषाध्यक्ष महर्षि महेन्द्र सिंकू, सुशील सवैंया, प्रकाश पुरती, रवि बिरूली, हरिश कुंकल आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post