आदित्यपुर थाना पहुंचे जोनल आईजी दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर


आदित्यपुर: जोनल आईजी अखिलेश कुमार झा शुक्रवार को आदित्यपुर थाना पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जोनल आईजी जिले के आरआईटी, आदित्यपुर और गम्हरिया थाना एवं जमशेदपुर के जुगसलाई और कदमा थाने के कांडो की समीक्षा करेंगे।

वही यह भी जानकारी मिल रही है कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे क्राइम के विरुद्ध भी जोनल आईजी काफी ज्यादा गंभीर हैं। इस मौके पर संबंधित थानों के प्रभारी भी मौजूद रहे।

मौके पर कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे, सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो, जमशेदपुर सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत, सरायकेला एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, जमशेदपुर ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार सिंह, सरायकेला ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post