13-14 जुलाई को आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा की ओर से दो-दिवसीय आदिवासी युवा महोत्सव कार्यक्रम होगा आयोजित
चाईबासा/संतोष वर्मा : महासभा कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटू,चाईबासा में आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड, अनुमंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कमिटि के पदाधिकारीगण शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता युवा महासभा के अध्यक्ष ने किया। आदिवासी "हो" समाज महासभा द्वारा प्राप्त निर्देश पत्र के आलोक में कमिटि पुर्नगठन के संबंध में चर्चा हुआ और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि आगामी 13-14 जुलाई 2024 को आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा की ओर से दो-दिवसीय आदिवासी युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। इस महोत्सव के माध्यम से युवा महासभा के राष्ट्रीय कमिटि का पुर्नगठन होगा।
इसके अलावे "हो" भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने हेतु दोलाबु दिल्ली 4.0 के तहत आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा के नेतृत्व में आगामी अगस्त माह का अंतिम सफ्ताह या सितम्बर माह के पहला सफ्ताह में जंतर-मंतर नई दिल्ली में धरना-प्रदर्शन देने के संबध में निर्णय लिया गया। जिसमें दिल्ली में समाज के युवाओं के बीच भाषा की संवैधानिक मान्यता तथा पार्लियामेन्ट्रि प्रोशिड्युर के बारे में एक सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन होगा!
इस पर दिल्ली पुलिस-प्रशासन में परमिशन के लिए सफ्ताह भर में आवेदन दिया जाएगा और तिथि का परमिशन मिलते ही घोषणा होगा। भाषा की लंबी लड़ाई को लेकर सदस्यों को जानकारी दिया गया कि लगातार इस अभियान के माध्यम से आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा के तत्वाधान में पोस्ट कार्ड अभियान चलाया जा रहा है। जिसे सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से सामाजिक और आर्थिक सहयोग के लिए अपील किया जाएगा।


