चाईबासा : आज झारखण्ड जेनरल कामगार यूनियन का जिला कार्यालय का उद्धघाटन माहुलसाई मे किया गया जिसमे काफी संख्या मे सक्रिय मजदूर सदस्य शामिल हुआ। उद्धघाटन मे बिशेष रूप से मेजर पद से रिटायर्ड प्रधान सुंडी शामिल हुए। सभा को सम्बोधित करते हुए जॉन मिरन मुंडा ने कहा की धनी जिला के आदिवासी लोग गरीबी रेखा से नीचे जीने को मजबूर हैं। यंहा के आदिवासी आज भी लकड़ी दातुन बेचना और पलायन करना एकमात्र मज़बूरी बना हुआ है।
आज मजदूर का हक मारा जाता है लेकिन श्रम बिभाग मौन हैं। मेरा जिंदगी मजदूर और किसानो के लिए समर्पित है क्योंकि यही ही बिकास असली मेहनत कश लोग हैं। आज इनका खून पसीना से देश का बिकास हो रहा है लेकिन इनका बिकास नहीं हुआ है।
आने वाला बिधानसभा मे मजदूर और किसानो का वोट से झारखण्ड बिधानसभा मे आवाज बुलंद होगा और झारखण्ड मे आदिवासी बिकास के लिए 5 वी अनुसूची, समता जजमेंट, पेसा कानून लागु कराना, किसानो के लिए सिंचाई सुबिधा और मजदूरों के लिए कमसेकम 600 ₹ लागु कराने का मांग सर्व प्रथम लागू कराने का रहेगा। सभा को मानसिंह त्रिया,मादव चंद्र कुंकल, उप प्रमुख टोंटो मुक्ता लागूरी ने भी अपना बिचार को रखा।


