स्मृतिशेष अक्षय चौबे की स्मृति में शव वाहन मित्र परिषद् को समर्पित

समाजसेवी श्री आनंद सिंह ने मित्र परिषद् के श्री राधेश्याम अग्रवाल को सौंपी चाबी


चाईबासा/संतोष वर्मा : चाईबासा शहर के समाजसेवी आनंद सिंह द्वारा स्मृतिशेष अक्षय चौबे की स्मृति में एक सुसज्जित शव वाहन स्थानीय मित्र परिषद् को समर्पित किया उन्होंने एक सादे समारोह में मित्र परिषद् के राधेश्याम अग्रवाल को वाहन की चाबी सौंपी विदित हो की अक्षय चौबे की स्मृति में उनके परिवार के द्वारा पूर्व में मोक्ष स्थल मुक्तिधाम में एक गराज का निर्माण करवा कर पहले की मित्र परिषद् को सुपुर्द किया जा चूका है।


अक्षय के असामयिक निधनझ से परिवार को हुई क्षति की पूर्ति किसी भी परिवेश में असंभव है अपितु उनके स्मृति की किये गए कार्यों से उन्हें उनके अल्प समय में अर्जित उपलब्धियों को संजोया जा सकता है। ज्ञात हो चाईबासा शहर में शव वाहन के आभाव है, वर्षा ऋतू अत्यधिक गर्मी आदि अनन्य समस्याओं से आम जनों को जूझना पड़ता है इन समस्याओं के निवारण हेतु एक शव वाहन की समाज को नितांत आवश्यकता थी जिसे स्मृतिशेष अक्षय चौबे की स्मृति में आनंद सिंह ने मित्र परिषद् को उपलब्ध करवा कर अत्यंत ही पुण्य का कार्य किया है।


शव वाहन हस्तांतरण सभा में स्व०अक्षय चौबे के पिता राजेश कुमार चौबे दाता आनंद सिंह, राधेश्याम अग्रवाल मधुसूदन अग्रवाल, नितिन प्रकाश विकास गोयल नगर परिषद् के पूर्व उपाध्यक्ष डोमा मिंज नीरज संदवॉर, सरदार जसपाल सिंह भामरा, बिनोद कुमार दाहिमा सुनील रूंगटा उपस्तिथ थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post