सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : भारत की राजधानी दिल्ली राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने प्रधानमंत्री पद गोपनीयता की शपथ ली, महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाया और देश में तीसरी बार बनी मोदी सरकार।
देश दुनिया से आए अतिथियों ने भी शपथ ग्रहण समारोह में नजारा को देखा। यहां तक की राजनीति से ताल्लुक रखने वाले हो या नहीं सभी ने मीडिया के जरिए इस खुशनुमा पल को देखा। लोग कुछ समय तक टीवी, मोबाइल में चिपके रहे और भारत की राजधानी से गांव तक लोगों ने इस खुशनुमा पल को देखा।
लोगों ने कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ लेते देखा।मंत्री परिषद में दूसरे राज्य के अलावे तमिलनाडु, पंजाब को भी प्रतिनिधित्व मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी इस एनडीए सरकार से लोग विकसित राष्ट्र के लिए बहुत कुछ उम्मीद रखे हैं।
यहां तक की मोदी सरकार की तीसरी बार सरकार बनने की खुशी में सरायकेला में भाजपाइयों ने शोभायात्रा निकाली, पटाखे फोड़े एवं लोगों के बीच मिठाइयां बांटी। और खुशी का इजहार किया।

