कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी हिंदी विभाग के 76 विद्यार्थियों को एक ही विषय में प्रमोट करने पर छात्रः परेशान


चाईबासा: पिछले दिनों कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर सेमेस्टर 3 का परिक्षा परिणाम जारी किया गया जिसमें के°यू हिन्दी विभाग सेमेस्टर 3 के 76 छात्र छात्राओं को प्रमोट कर दिया गया जिससे छात्र काफी परेशान है एवं इसकी जानकारी कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ दी गई। छात्रः प्रतिनिधियों को खबर मिलते ही छात्र प्रतिनिधि एवं विद्यार्थियों ने आज कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया।

छात्र प्रतिनिधियों ने कहा परीक्षा विभाग द्वारा आए दिन अलग-अलग परीक्षा एवं परीक्षा परिणाम से संबंधित त्रुटि होती आ रही है जो पढ़ने वाले समस्त छात्र-छात्राओं के लिए काफी चिंता का विषय है।


विद्यार्थी अपनी कड़ी मेहनत करके परीक्षा देते हैं परंतु परिणाम में गड़बड़ी होने से नाखुश एवं आक्रोशित हो गए हैं।
पी जी जैसे कोल्हान विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग के 76 छात्र छात्राओं को प्रमोट करना यह काफी दुर्भाग्य की बात है।
उक्त बातेँ जनप्रतिनिधियों एवं छात्रों द्वारा परिक्षा नियंत्रक को बताया गया एवं ज्ञापन सौंपा गया।

 छात्रः प्रतिनिधियों द्वारा दी गई आंदोलन की चेतावनी

कोल्हान विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग के 76 छात्रों का कॉपी पुनः जाँच नहीं होने पर आंदोलन करने पर बाध्य होंगे उक्त बाते कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ सचिव सुबोध महाकुड़ ने कही।

वहीं कोल्हान विश्वविद्यालय पी जी डिपार्टमेंट अध्यक्ष सनातन पिंगुवा ने कहा कि धीरे धीरे कोल्हान विश्वविद्यालय की मनमानी बढ़ती जा रही है एवं इसका खामियाजा सुदूरवर्ती क्षेत्र से पढ़ने लिखने वाले छात्रः भुगत रहे हैं।

मौके पर उपस्थित छात्रः राज राउत, पप्पू बारीक, संजय बानरा, रोशन, रचना, कुलदीप, श्यामल, सोनिया, विरंग, सुलोचना, रंजीता, कन्हैया, शैलेश, सोरदा अजमनी सिंकु आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post