विधानसभा में सभी जरूरत के विकास योजनाओं को समय पर पूरा करेंगे: निरल पूर्ति
संतोष वर्मा/चाईबासा: मझगांव विधानसभा में सभी जरूरत के विकास योजनाओं को समय पर पूरा किया जाएगा। यह बातें मझगांव विभानसभा के हाटगम्हरिया प्रखंड अन्तर्गत डुमरिया पंचायत के ग्राम कुलाबुरु से बागेयाबेड़ा तक, हाटगम्हरिया प्रखंड अन्तर्गत कुसमिता पंचायत के ग्राम बिचाबुरु में स्कूल से लेकर बालियापोसी राईकासाई हाई स्कूल तक और कुमारदूंगी प्रखंड अन्तर्गत बारुसाई पंचायत के ग्राम चांदबुनिया में बाईसाई से जोजोहातु स्कूल तक पीसीसी सड़क का शिलान्यास करते हुए मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय निरल पूर्ति ने कहा।
विधायक ने कहा कि मझगांव विधानसभा में सभी विकास योजनाओं को चिन्हित करने के बाद उन्हें बारी बारी से पूरा किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र को मुख्यालय सड़क से जोड़ने के लिए सड़कों को चिन्हित किया गया है, उसी के तहत सोमवार को तीन डीएमएफडी के तीन योजना का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं को समय पर पूर्ण करा कर आम जनता को सुविधा प्रदान किया जाएगा। काम करने वाले संवेदक विशेष रूप से ध्यान रखें कि समय और गुणवत्तापूर्ण के साथ कार्य संपन्न करवाये। किसी प्रकार की शिकायत इसमें नहीं मिलनी चाहिए। ग्रामीणों को लंबे समय तक इसका लाभ मिले इसका विशेष ख्याल रखा जाए।
विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार कम समय में ही राज्य का सर्वांगीण विकास को लेकर चल रही है। प्रत्येक लाभुकों के लिए झारखंड सरकार ने योजना तैयार किया है , जिससे उन्हें लाभ प्रदान हो सके। आने वाले समय आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का भी शुरूआत किया जाएगा। इसका लाभ ग्रामीण घर बैठे उठा सकते हैं। पिछले 3 साल तक आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लाखों लोगों को सरकारी योजना का लाभ घर में पहुंचा कर दिया गया। इसे हमारी सरकार आगे भी जारी रखेगी। जिससे जनता को सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए पंचायत, प्रखंड और जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना न पड़े।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं से भी कहता हूं कि गांव–गांव में सरकार की योजना का जानकारी ग्रामीणों को दे और जो अहर्ता रखते हैं उन्हें सरकारी योजना का लाभ दिलाने में मदद करें। सरकार की योजना और लाभुक के बीच किसी भी प्रकार का बिचौलिया हावी न हो इसका विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद है।


