चाईबासा: मंझारी प्रखंड के पिलका पंचायत के छोटा पोखरिया मुख्य पथ से रामबासा तक डीएमएफटी मद से बनने वाले पीसीसी सड़क का मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय निरल पूर्ति के द्वारा सोमवार को शिलान्यास किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद फिर से विकास योजना का शुरुआत हुआ है। मझगांव विधानसभा के सभी सड़कों को चिन्हित कर उनका निर्माण किया जा रहा है। जिससे लोगों को आने जाने में किसी प्रकार के परेशानी नहीं हो।
झारखंड सरकार राज्य का सर्वांगीण विकास कर रही है । सड़क, पुल, पुलिया, चेक डैम, नाली, पेयजल समेत सभी सुविधा जनता को प्रदान किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव काफी नजदीक है। इसको लेकर कार्यकर्ता पूरी तैयारी कर ले। जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में सभी ने मिलकर सांसद जोबा मांझी को जीत दिलाने में अपनी भूमिका अदा की है। उसी प्रकार आने वाले विधानसभा चुनाव में भी मझगांव विधानसभा क्षेत्र से बड़ी जीत की तैयारी करें।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता आम जनता की पास पहुंचकर उनको सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधा के बारे जानकारी दें और सुविधा दिलाने में मदद करें। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आम जनता से वादा किया है कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम प्रत्येक साल चलाया जाएगा। जिससे पदाधिकारी आपके द्वार तक पहुंचकर जनता को सुविधा प्रदान करेंगे।
इस मौके पर मंझारी प्रखंड प्रमुख श्रीमती सुशीला बारी, पूर्व मुखिया श्रीराम सोरेन, बीस सुत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष लाला राउत, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह बारी, चंद्रमोहन बिरूआ, गार्दी बिरूआ, स्थानीय ग्रामीण मुंडा लक्षमाण बिरूवा, संजय हेम्बराम, निरो सुंडी, बिहारी सिरका, साधुचरण हेंब्बराम, रोहणी बिरूवा, संजय हांसदा, वीर सिंह सिरका, संग्राम बिरूवा, तपन दास, सनी भुमिज, पंकज, बलेश्वर लोहार विरूवा, पागु टुडू, राजू बिरूली, तांतनगर प्रखंड से बुधराम करोवा, खास पुखरिया पंचायत का उप मुखिया सुभाष चन्द्र आल्डा समेत अन्य मौजूद थे।

