सांसद जोबा मांझी का मझगांव विधानसभा में किया जाएगा भव्य स्वागत : निरल पूर्ति

झारखंड मुक्ति मोर्चा तांतनगर प्रखंड समिति की समीक्षा बैठक में शामिल हुए विधायक निरल पूर्ति

तांतनगर प्रखंड के 59 बूथ में आगे था झामुमो, 2 बूथ में भाजपा 


चाईबासा/संतोष वर्मा : मझगांव विधानसभा: तांतनगर प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जवाहर बोईपाई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री निरल पूर्ति शामिल हुए । बैठक को संबोधित करते हुए विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ताओं ने दिखा दिया कि संगठित होकर चुनाव लड़ने से बाद से बड़ा प्रतिद्वंदी भी हार जाता है। तांतनगर प्रखंड में 59 बूथ पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी जोबा मांझी बड़े अंतर से आगे रही। एक दो बूथ में भाजपा प्रत्याशी आगे रही थी। यह दर्शाता है कि कार्यकर्ताओं ने कितनी मेहनत की है।


इसी का परिणाम है कि मझगांव विधानसभा से लगभग 60 हजार वोटो से हम लोग आगे रहे । एकसूत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संगठन के लिए काम किया । इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं । इसी तरह आने वाले समय में भी हमें एकजुटता का परिचय देकर जीत दर्ज करनी है। वहीं इस जीत की खुशी के लिए मझगांव विधानसभा में सांसद जोबा मांझी का स्वागत कार्यक्रम भी रखा गया है। जल्द ही पूरे भव्य तरीके से सांसद का स्वागत मझगांव विधानसभा में किया जाएगा।


विधायक ने कहा कि जिस प्रकार हम लोगों ने लोकसभा चुनाव लड़ा, इस तैयारी को आगे भी बरकरार रखना है। क्योंकि 5–6 माह बाद विधानसभा चुनाव आने वाला है। हम दोगुना उत्साह के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी करेंगे और एक-एक कार्यकर्ताओं के बदौलत ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। लोकसभा चुनाव में देश के सत्ता में राज करने वाले भारतीय जनता पार्टी ने मजबूत प्रतिद्वंद्वी कोड़ा दंपति को मैदान में उतारा था । देश की जनता यह जान चुकी है कि भाजपा सिर्फ झूठे वादा कर देश चला रही है। यही कारण है 400 पार का नारा देने वाले ढाई सौ सीट भी लेकर नहीं आए । तीसरी बार जब केंद्र में सरकार बना रहे हैं तो दूसरे दल के आगे हाथ फैलाया खड़े हैं।


एक तरफ भाजपा हिंदू मुस्लिम के राजनीतिक करती है। वहीं नायडू की पार्टी मुस्लिम आरक्षण का समर्थन करती है । लेकिन सरकार बनाने के लिए भाजपा इसका विरोध नहीं करेगी। मोदी का नेतृत्व में बनी केंद्र की सरकार अपना 2 साल भी पूरा नहीं करेगी, क्योंकि मंत्रिमंडल विस्तार में ही इसका नतीजा देखने को मिल रहा है। महत्वपूर्ण मंत्रालय भाजपा ने अपने पास रखा है। जबकि अपने सहयोगी दलों को सिर्फ झुनझुना पकड़ा दिया है। ऐसे में केंद्र सरकार कितना दिन टिक पा रही है कहना बहुत मुश्किल है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post