सिंहभूम लोस सीट से जोबा माझी की जीत के बाद सीएम चंपाई सोरेन से मिले युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सौरभ और सीकेपी समस्या की ओर किया ध्यान आकृष्ट


चाईबासा/दीपक कुमार दारोघा : झारखंड के राजधानी रांची स्थित सीएम आवास में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सौरभ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से शिष्टाचार भेंट की और सीकेपी समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट किया।

बाद में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट था। सिंहभूम लोकसभा सीट से झामुमो, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जोबा माझी की जीत वास्तव में जनता की जीत है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इसके लिए बधाई दी। और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयार रहे।

श्री सौरभ ने कहा कि मुलाकात के दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा भी हुई। चक्रधरपुर क्षेत्र के विभिन्न समस्या की ओर सीएम का ध्यान आकृष्ट किया गया। सीएम चंपाई सोरेन ने विभिन्न बिंदुओं पर गौर कर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिए। शिष्टाचार भेंट जनहित में यादगार रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post