चाईबासा: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय


चाईबासा: जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त कमलेश्वर नारायण की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी बैठक में जिले के सड़क सुरक्षा के साझेदार विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य विभाग के पदाधिकारी के साथ सरकारी गैर सरकारी संगठन के सड़क सुरक्षा के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दिया गया अभी तक कुल 28 हिट & रन मामले में पीड़ित परिवार के आश्रितों को कुल 5150000/- रुपये मुवावजा राशी उपलब्ध कराई जा चुकी है, अभी भी शेष 31 पेंडिंग मामलो में मुवावजा नही मिल पाया है, अपर उपायुक्त के द्वारा अंचल एवं अनुमंडल कार्यालय में लंबित आवेंद्नो को जल्द से जल्द अग्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।


अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर द्वारा जानकारी दी गयी की बड़ाजामदा तथा उड़ीसा बॉर्डर के बीच सड़क पे बने गढ़े के कारण दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। जिसपर अपर उपायुक्त के द्वारा NH के पदाधिकारियों को गड्ढौं को जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर द्वारा बताया गया की दुर्घटना के आकड़ों को कम करने के लिए नियम का उलंघन कर वाहन चला रहे चालको के विरुद्ध दंडनात्मक कार्य रेगुलर होते रहने की आवश्यकता है। जिसपर अपर उपायुक्त के द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को थानों से समन्वय स्थापित कर दंडनात्मक कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

जगन्नाथपुर विधयक प्रतिनिधि द्वारा नगर में तथा नगर के बाहर वाहनों का पार्किंग व्यवस्थित तरीके से ना होने के कारण दुर्घटना का सम्भावना बने रहने की बात रखी गयी। अपर उपायुक्त द्वारा गलत ढंग में पार्किंग कर रहे वाहन पे दंडनात्मक कारवाई करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद चाईबासा, चक्रधरपुर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल चाईबासा, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल चाईबासा, अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष जिला बस/ ट्रक एसोसिएशन, सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post