कोल्हान प्रमंडल के सबसे चर्चित कार्यपालक अभियंता हैं राजेश रजक। राजेश रजक के कार्यकाल में धड़ल्ले से डीपीआर रिवाइज कर विकास राशि की लूट हुई है
जमशेदपुर/संतोष वर्मा : कौन है राजेश रजक,जिसकी चर्चा राजधानी में हो रही है।हां यह वही कार्यपालक अभियंता हैं जो संजीव लाल के सबसे ज्यादा नजदी की हैं, सूत्रों की माने तो ग्रामीण कार्य विभाग में राजेश रजक की तूती बोलती है, एक इशारे पर करोड़ों की योजना स्वीकृत हो जाती है,आवंटन भी जितना चाहतें हैं,विभाग तुरंत स्वीकृत कर देती है। राजेश रजक की हैसियत का अंदाजा इस बात से लगता है कि कोई भी ठिकेदार इनके आदेश के बिना टेंडर में भाग नहीं ले सकता है, इसी कारण से जमशेदपुर कार्य प्रमंडल में अधिकांश टेंडर मैनेज रहता है, अगर कोई ठिकेदार तीसरा ठिकेदार टेंडर में भाग लेता है तो, उसे डरा धमकाकर या विभाग से उसे किसी कमी को आधार बना कर छटा दिया जाता है।
राजेश रजक की चलती का यह आलम है कि माननीय भी राजेश रजक के सामने बौने नजर आते हैं, यह सब इस लिए की विभागीय मंत्री आलम गिर आलम और संजीव लाल का प्रियपात्र यानी सबसे नजदीकी होना। कोल्हान प्रमंडल के सबसे दबंग, पहुंच और पैरवी वाला कार्यपालक अभियंता के रूप में पहचान है।
सूत्रों की माने तो राजेश रजक के कार्यकाल में फर्जी तरीके से विपत्र का भुगता भी हुआ है, गलत ढंग से डीपीआर रिवाइज करा कर करोड़ों राशि की लूट हुई है, साथ ही इनके कार्यकाल में टेंडर मैनेज भी हुआ है, जिसकी जांच केन्द्रीय एजेंसी से कराने की आवश्यकता है।
सूत्रों के अनुसार राजेश रजक की कॉल डिटेल और वाट्स एप चैट से घोटाला में शामिल होने की पुष्टि होने की संभावना है। यूं कहा जा सकता है कि संजीत कुमार लाल के राजदार भी हो सकते हैं राजेश रजक। माननीय लोग की ऐसी हालत है कि राजेश रजक के सामने टेंडर मैनेज मामला में नतमस्तक हो जातें हैं।
सूत्रों की माने तो एक विधायक राजेश रजक को हटाने के लिए जी तोड़ कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं कर पाए। यदि संजीव लाल की नार्को टेस्ट होगी तो सबसे पहला नाम संजीव लाल के मुंह से राजेश रजक का नाम निकलेगा। संजीव लाल का यदि नार्को टेस्ट हुआ तो राजेश रजक का नाम हिट लिस्ट में होगा।
कौन है राजेश रजक, जिसकी तूती बोलती है ग्रामीण कार्य विभाग में। राजेश रजक का फोन का कॉल डिटेल और वाट्स एप चैट की फोरेंसिक जांच होने से टेंडर मैनेज के खेल का खुलासा होना तय। संजीव लाल के सबसे ज्यादा नजदीकी हैं राजेश रजक, यूं कहा जा सकता है संजीत लाल के राजदार भी हो सकते हैं।कोल्हान प्रमंडल के सबसे चर्चित कार्यपालक अभियंता हैं राजेश रजक। राजेश रजक के कार्यकाल में धड़ल्ले से डीपीआर रिवाइज कर विकास राशि की लूट हुई है।
Tags
DC Office - Chaibasa
DC Office - Purbi Singhbhum
DC Office - Saraikela kharsawan
INVESTIGATION
Jamshedpur
JHARKHAND
PURBI SINGHBHUM

