मतदान करेगा सरायकेला, एसडीओ ने किया लोगों को जागरूक करने का प्रयास


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता को लेकर सोशल मीडिया कैंपेनिंग "#मैं भी इलेक्शन एंबेसडर" कार्यक्रम के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय परिसर में शाम को जुटे लोग और दिए संदेश 13 मई को मतदान करेगा सरायकेला।

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने उपस्थित लोगों का संदेश लिए आवाज दी कि मतदान करेगा सरायकेला।


मौके में उन्होंने "मैं भी इलेक्शन एंबेसडर" 
(#MainBhiElectionAmbassador) सोशल मीडिया कैंपेनिंग के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में पुलिस, प्रशासनिक पदाधिकारी, कर्मचारी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यगण, मीडिया कर्मी, आम जनता में वोट पर्व का उल्लास देखा गया।
बताते चलें की 13 मई को सिंहभूम, खूंटी संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला अनुमंडल क्षेत्र के भी मतदाता मतदान करेंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post