मंत्री दीपक बिरुवा ने ओडिशा के बहलदा में चलाया जन संपर्क अभियान, झामुमो की सांसद प्रत्याशी श्रीमती अंजली सोरेन के पक्ष में मांगा समर्थन


चाईबासा/संतोष वर्मा : झामुमो पार्टी कार्यकर्ताओं ने ओडिशा मयूरभंज रायरंगपुर क्षेत्र से झामुमो सांसद प्रत्याशी श्रीमती अंजली सोरेन एवं एमएलए प्रत्याशी श्री सोनाराम टुडू के पक्ष में जन संपर्क अभियान चलाकर जनता से समर्थन मांगा। बहलदा के बड़ेडीह में ग्रामीणों के साथ बैठक की। मौके पर मंत्री दीपक बिरुवा एवं झामुमो कार्यकर्ता व समर्थकों ने झामुमो प्रत्याशी श्रीमती अंजली सोरेन एवं एमएलए प्रत्याशी सोनाराम टुडू के पक्ष में तीर धनुष छाप में वोट करने की अपील की।


इस मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र के भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के दस साल के शासन में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार सहित कई अनियमितताएं हुई है। भाजपा झूठ की राजनीति करती है। जनता भाजपा के झूठे वादों से त्रस्त है। अब भाजपा वाले 400 पार का नारा लगाते हुए देश की संविधान बदलने एवं आरक्षण को समाप्त करने की बात कह रहे हैं। ऐसा कभी नहीं होने दिया जाएगा।

इसके पूर्व स्थानीय ग्रामीणों ने आदिवासी पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मांदल नगाड़े की धुन पर नाचते गाते उनका स्वागत किया। मौके पर झामुमो नेता रामचंद्र बोदरा, सुरेश चंद्र मुर्मू, राजू गिरि, बुतरू मंडल समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post