चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के टोंटो प्रखंड के टेंसरा, बांदाबेड़ा, टोंटो व बड़ा कुचिया में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जोबा माझी के पक्ष में चुनावी अभियान चला मतदाताओं से तीर धनुष छाप में वोट देकर जीत दिलाने की अपील किया गया.
कोल्हान रक्षा संघ के संस्थापक सदस्य स्व के सी हेम्ब्रम के गांव टेंसरा में जिप सदस्य सह झामुमो प्रखंड सचिव राज नारायण तुबिड ने कहा कि जल, जंगल, जमीन व आदिवासियों को संविधान के तहत मिले अधिकारियों की रक्षा के लिए इंडी गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी को वोट देकर विजयी बनायें.
झामुमो कार्यकर्ता श्री दिनेश कुमार तुम्बलिया ने कहा कि आदिवासियों की सरना कोड लागू करने व राज्य की स्थानीय नीति को लेकर इंडी गठबंधन गंभीर है. जबकि वर्तमान केन्द्र की मोदी सरकार आदिवासियों- मूलवासियों का अस्तित्व मिटाना चाहती है. केन्द्र की मोदी सरकार यहां की जल, जंगल व जमीन लूटकर पूंजीपतियों को देना चाहती है. वैसे सरकार को अपनी वोट की ताकत से पराजित करना है व इंडी गठबंधन प्रत्याशी जोबा माझी को जीत दिलाने के लिए तीर धनुष छाप पर वोट करें.
चुनावी अभियान में झामुमो के दिनेश तुम्बलिया, प्रदीप लागुरी, जानूम सिंह लागुरी, मनीषा लागुरी महेश्वर हेम्ब्रम, सिकुर हेम्ब्रम, सचिन लागुरी, घनश्याम लागुरी, मंगल सिंह मुगिया,प्रकाश लागुरी, सुना सुंडी, बागुन सुंडी आदि शामिल रहे.
Tags
Chaibasa
CONGRESS
ELECTION
JHARKHAND
JMM
LOK-SABHA 2024
Minister Joba Majhi
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Public Relations Campaign

