आलमगीर आलम जो झारखंड में कांग्रेस के बड़े नेता हैं, कांग्रेस के कर्ताधर्ता है, उनके सहयोगी के नौकर के यहां से 35 करोड़ रूपये और साथ में ट्रांसफर पोस्टिंग की चिट्टियां बरामद हुई हैं
चाईबासा/संतोष वर्मा : कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है और भ्रष्टाचार के संगठित गिरोह के रूप में कांग्रेस काम कर रही है उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के कलस्टर इंचार्ज प्रदीप वर्मा ने मुख्य चुनावी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को कही। उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम जो झारखंड में कांग्रेस के बड़े नेता हैं, कांग्रेस के कर्ताधर्ता है, उनके सहयोगी के नौकर के यहां से 35 करोड़ रूपये और साथ में ट्रांसफर पोस्टिंग की चिट्टियां बरामद हुई हैं।
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारहै ।इस राज्य में ट्रांसफर पोस्टिंग एक संगठित व्यवसाय का रूप ले चुका है। ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर यह पहले अधिकारियों से पैसा वसूला जाता है हैं बाद में अधिकारी नीचे जाकर के ब्लॉक और थाने में बैठकर के आम जनता का दोहन करते हैं। और इस तरह का स्वरूप बार-बार देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि यह राज्य के खनिज पदार्थ को दोहन करके खनिजों की अवैध तस्करी से लाया हुआ पैसा है। और कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा के द्वारा पिछले 5 वर्षों से राज्य को खोखला करने के साथ-साथ इसे कमजोर करने का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के चुनावी सभा पर भी कमेंट करते हुए कहा कि चाईबासा में कांग्रेस के साहबजादे आए थे। यह कार्यक्रम दर्शा रहा है कि जनता इनको पूरी तरह से नकार चुकी है।
पूरी तरीके से असफल साबित हुआ इंडिया गठबंधन की यह चुनावी सभा। कांग्रेस की सरकार को जनता नकार चुकी है उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडीया गठबंधन 14 की 14 सीटे हारने वाली है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लहर चल रही है एकमत होकर फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएगी।
Tags
BJP
Chaibasa
CONGRESS
JHARKHAND
Jharkhand IAS transferred
JMM
MEETING
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics
Transfer_Posting
