पिल्लई हाल के सभागार में स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया


चाईबासा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देशन पर आज शहर चाईबासा अवस्थित पिल्लई हाल के सभागार में स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात उप विकास आयुक्त के द्वारा पिल्लई हाल सभागार में उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई। 


उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया कि सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र मे मतदान तिथि 13 मई निर्धारित है। उन्होंने कहा कि आपलोग में काफी लोग फर्स्ट टाइम वोटर्स भी हैं, आप सभी मतदान दिवस के दिन अवश्य मतदान करें साथ ही साथ अपने घर वाले और आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल तक प्रपत्र 6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिनका भी मतदाता सूची में नाम नहीं है। वे www.nvsp.in पोर्टल के माध्यम से भी नाम जोड़ सकते है। उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध दिव्यांगजन हेतु रैम्प की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था उपलब्ध करायी जा रही है।


मतदान के दिन सभी लोग आपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता अवश्य दर्ज करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों के द्वारा मतदान आधारित नाटक का मंचन, संगीत और कविता का पाठ कर उपस्थित सभी लोगों को मतदान करना कितना आवश्यक है, उसके प्रति जागरूक किया गया और उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया गया कि मतदान तिथि 13 में को अपने-अपने बूथ में जाकर अवश्य मतदान करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो, प्रभारी पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री ईशा खंडेलवाल, जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती रूपा रानी तिर्की सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post