चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सांसद गीता कोड़ा लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए लागातार ग्रामीण क्षेत्रों में कर रहीं हैं जनसंपर्क। आज चाईबासा विधानसभा के सदर प्रखंड अन्तर्गत तुईबीर, बरकुंडिया, पाम्पड़ा, डोंनकासाई, पुरनिया, मौदी, आयता, तिरिलबुटा, टेकासाई के ग्रामीण जनता से संवाद किया।
गीता कोड़ा ने जनता को बताया कि विगत 10 वर्षों से नरेंद्र मोदी देश को विकसित कर एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, मोदी जो बोलते है वो करते भी हैं, हिंदुओं के आदर्श भगवान राम का भब्य मंदिर अयोध्या में बनवाया, अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और सुंदर बनवा रहे है, गरीबों के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजना से लाभ देकर गरीबों के सच्चे शुभचिंतक बन गए है।
विशेष कर आदिवासियों को फ्री में राशन, घर, पीने का पानी, आयुष्मान योजना से 5 लाख का फ्री में इलाज जैसे अनेक सुविधा मोदीजी दे रहे हैं, जो पहले के सरकारों ने नही दिया।जनता के जीवन को सुरक्षा प्रदान करने वाले मोदीजी को हमे फिर प्रधानमंत्री बनाना है, जिसके लिए मैं आपलोंगों से कमल फूल निशान में आपका अपना वोट देने की अनुरोध करने आई हूं। गीता कोड़ा ने ग्रामीणों से वादा किया कि उनके हर समस्या का समाधान वे अवश्य करेंगी। दूसरे दलों वाले केवल गुमराह कर ठग कर वोट लेतें हैं,पर करते कुछ नही। गीता कोड़ा ने कहा कि उन्होंने जो कहा है वो जरूर करेंगीं।
जनसम्पर्क में उनके साथ संयोजक बिपिन लागुरी, मंडल अध्य्क्ष जयकिशन बिरुली, महिला मोर्चा पूर्व अध्य्क्ष सुकमती बिरुवा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंत्री बिनोदिनी बानरा, दयानंद मलुवा, अमृत बानरा, भीमसेन चम्पिया, राजकुमार देवगम, शंकर नारायण देवगम, भगरथी करजी, प्रिंस देवगम, रविकिशन लागुरी, देवानंद कुमार, गुल्लू कुमार के अलावे बूथ अध्य्क्ष उपस्तिथ रहे।


