चाईबासा : चाईबासा नगर मंडल की बैठक लोकसभा कार्यालय में नगर अध्य्क्ष अक्षय खत्री की अद्यक्षता में हुई।जिसमे बतौर प्रभारी अशोक सारंगी शामील हुए।उन्होंने मंडल के संगठात्मिक व्रित लेते हुए नगर के सभी बूथों पर विस्तृत चर्चा कर बूथ शश्क्तिकरण पर आवश्यक निर्देश दिया। पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्तिथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीतियों के साथ 1951 से लेकर 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना के कार्यकाल के बारे बताया। पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा ने स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए चाईबासा नगर के कार्यकर्ताओं को कहा कि हमे प्रत्येक बूथों पर पार्टी द्वारा मिले कार्यों को पूरा करना है, बूथ मजबूत करना है,क्योंकि सबसे बड़ी लड़ाई बूथों पर ही होती है।
उन्होंने ने कहा कि हम प्रकृति से जुड़े हुए हैं प्रकृति का नियम है जिस पेड़ पर फल ज्यादा होती है वो ज्यादा झुकी रहती है। हमारे कार्यकर्ताओं को विनम्रता से जनता के पास जाकर ज्यादा से ज्यादा वोट लेना है। जनता को बताना है कि मोदी ने जनता के विकास के लिए काफी मेहनत किये हैं, हमे मोदी के कार्यों के बल पर वोट मांगना है, उसीपर सभी कार्यकर्ता काम करें, जिससे हमारी जीत सुनिश्चित हो सके। संचालन महामंत्री शैलेश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन शौरभ प्रसाद ने किया।
इस अवसर पर जिला अध्य्क्ष संजू पांडे, विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू, संयोजक बिपिन लागुरी, जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, जिला उपाध्यक्ष राकेश बबलू शर्मा, जिला मंत्री सन्नी पासवान, जिला मीडिया प्रभारी हेमन्त कुमार केशरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गावति बोइपाई, पूर्व नगर अद्यक्षों में नवीन गुप्ता, दिनेश चंद्र नंदी, देवानंद कुमार, नगरपालिकापूर्व चेयर पर्सन नीला नाग, वरिष्ठ कार्यकर्ता अमित जयसवाल, कृष्णा गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, जयप्रकाश मूंधड़ा, सुदेश राम, संजय चिरानिया, पवन शर्मा, रूपा सिंह, रज्जो देवी, हेमंती विश्वकर्मा, नीरज पांडे, मनोज पासवान, सभी शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्य्क्ष के साथ अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।


