चाईबासा : आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के सिंहभूम लोकसभा से सांसद प्रत्याशी जॉन मीरन मुंडा ने जनसंपर्क अभियान के क्रम में तांतनगर प्रखंड के तुईबाना गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक की। जॉन मीरन मुंडा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की तुईबाना गांव ईचा खरकई डैम से प्रभावित गांव है और इस विनाशकारी परियोजना को रद्द करने के लिए पूर्व के सांसदों ने कभी भी सांसद भवन में मजबूती से बातों को नही रखा।केवल वोट बैंक के लिए ईचा खरकई डैम के नाम पर लोगों से वोट लिया।
जॉन मीरन मुंडा ने कहा की संसद के रूप में अपना समर्थन मुझे दीजिए ताकि दिल्ली के संसद भवन में ईचा खरकई डैम के विरुद्ध मजबूती लड़ाई को लड़ा जा सके।ईचा खरकई डैम जैसे विनाशकारी डैम को न बनाकर कुजू नदी में श्रींकलाबद छोटे छोटे चेक डैम बनाए जाने से खेतों में सिंचाई के लिए पानी का प्रबंध हो सकता है और आदिवासियों के होने वाले पलायन को भी रोका जा सकता हैं।
मौके पर जगन्नाथपुर जिला परिषद मानसिंह तिरिया, मंझारी जिला परिषद माधव चंद्र कुंकल, साधो पूर्ति, मंगल सिंह जोंको, सिंगराय पूर्ति, मानकी जोंको, सिदियु बारी, लालू कालुंडीया, सुनील गागराई, हीरालाल हेंब्रम, महानायक सुंडी, शत्रुघ्न कुंकल, मदन गोप, सत्येंद्र तियू, अमन तियु, सरस्वती साबैयाँ, मीरा देवगम आदि उपस्थित थे।

