सरायकेला में उत्कर्ष की ओर राजकीय चैत्र पर्व "छऊ महोत्सव", समापन समारोह 13 को


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : जिला मुख्यालय सरायकेला में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव में जहां भक्त श्रद्धालुओं ने धार्मिक रीति रिवाज के साथ "गरिया भार" धार्मिक अनुष्ठान का रश्म निभाया वहीं स्थानीय स्टेडियम में सजी रंगमंच में विभिन्न क्षेत्र की नृत्य की झलक दिखी, पर्व उत्कर्ष की ओर है। 13 अप्रैल को समापन समारोह होगा।


इससे पहले अतिथियों ने पद्मश्री से अलंकृत दिवंगत छऊ कला के पुरोधाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद अतिथियों का रंगमंच में स्वागत हुआ। डीडीसी प्रभात कुमार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का मंच में स्वागत किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में एडीजे(थ्री)  कुमार कांति प्रसाद सहित न्यायिक पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार के अलावे अतिथि, कला प्रेमी दर्शकगण मौजूद थे। 


उद्घाटन सत्र के बाद कलाकारों ने सरायकेला छऊ नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति की। सरायकेला छऊ नृत्य के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के दौरान गोटिपुओ, ओडिसी नृत्य भी देखने को मिला।


इस दौरान भोक्तागण "गरिया भार" घट लिए पहुंचे। कुछ समय तक भक्ति का वातावरण रहा।


भक्ति व उल्लास के वातावरण में रंगमंच में अंतराज्यीय कलाकारों ने विविध कलाओं का प्रदर्शन कर दर्शकों की वाह-वाह बटोरी।


कार्यक्रम में दर्शकों ने एक ही रंगमंच में सरायकेला छऊ, पुरुलिया छऊ, मयूरभंज छऊ, कथक, भरतनाट्यम, गुडका नृत्य, सहित विभिन्न नृत्य कला का आनंद उठाया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post