चुनाव का पर्व, देश का गर्व
चाईबासा : आज जिला मुख्यालय, चाईबासा में स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता के परिपेक्ष में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित्त "सदर चाईबासा अनुमंडल कार्यालय परिसर से सिंहभूम एशोसिएशन मैदान तक रन फॉर वोट" (मैराथन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वीप नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा अनिमेष रंजन के द्वारा कहा गया कि मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग के द्वारा लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
उसके परिपेक्ष में आज मैराथन का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी को जानकारी भी दिया कि 15 अप्रैल तक प्रपत्र 6 के माध्यम से नए मतदाता जिनका उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य 15 अप्रैल तक किया जा रहा है।
सूची में नाम जोड़ने के लिए वे संबंधित BLO या ऑनलाइन माध्यम www.nvsp.in पोर्टल के माध्यम से भी मतदाता सूची में नाम जोड़ सकते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील किया कि 13 मई मतदान दिवस के दिन सभी कोई अपने-अपने मतदान केंद्र में जाकर अवश्य मतदान करें साथ ही साथ अपने घर और आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने हेतु अवश्य प्रेरित करेंगे।
बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र तक आवागमन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 13 मई को हमसब मिलकर मतदान करके लोकतंत्र के इस महापर्व को साथ मिलकर मनाएंगे। मैराथन के उपरांत उपस्थित सभी लोगो को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई गयी। तत्पश्चात सभी के द्वारा हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती श्वेता भारती, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री खुशहेंद्र सोनकेशरी, अंचलाधिकारी सदर चाईबासा, प्रभारी पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री ईशा खंडेलवाल, जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती रूपा रानी तिर्की, जिला स्तरीय विभिन्न कार्यालय के कार्यालय प्रधान और कर्मी, पुलिस विभाग के पदाधिकारी और कर्मी, JSLPS विभाग के कर्मी, विभिन्न बैंकों के कर्मचारी, गृह रक्षा वाहिनी के जवान, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पश्चिम सिंहभूम और चाईबासा के सदस्य, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, जागरूक मतदाताएं सहित अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Tags
Awareness Programme
Chaibasa
DC Office - Chaibasa
ELECTION
JHARKHAND
LOK-SABHA 2024
PASCHIMI SINGHBHUM
Run For Vote





