श्री राम सेना के शिविर पहुंचकर गदगद हुए सरायकेला के एसडीओ, खुले मंच से सनी सिंह एवं उनकी टीम को दिया साधूवाद


गम्हरिया : गुरुवार 18 अप्रैल को सरायकेला के एसडीओ सुनील कुमार प्रजापति गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आने वाले विभिन्न अखाड़ों के जुलूसों एवं खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए लगाए गए शिविरों का निरीक्षण करते देखे गए। जहां लाल बिल्डिंग चौराहे के पास लगाए गए श्री राम सेना शिविर में आकर वे काफी ज्यादा प्रभावित देखे गए। 


खुले मंच से शिविर के संरक्षक श्री सनी सिंह को साधुवाद भी दिया

जहां उन्होंने कहा कि दर्जनों शिविर पूरे गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में लगाए गए लेकिन श्री राम सेना के शिविर में अनोखी बाती यह रही की यहां मतदाताओं को जागरुक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता के पंपलेट शिविर के टेंट में सभी जगह लगे देखे गए।


वहीं उन्होंने लाल बिल्डिंग चौराहा पहुंचकर आम लोगों से मतदान के दिन अपना-अपना वोट अपने-अपने बूथों में जाकर अवश्य देने के लिए अपील भी की है, जहां सरायकेला के एसडीओ के सरल स्वभाव से मौजूद स्थानीय लोग काफी ज्यादा प्रभावित दिखे एवं उनके साथ-साथ काफी दूर तक लोगों ने पैदल चलकर उनके निरीक्षण में उनका सहयोग किया।

सुने एसडीओ ने क्या कहा,👇👇

बाइट : एसडीओ, सरायकेला

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post