मोदी सरकार पर जमीन लूट का आरोप लगानेवाली झामुमो सरकार के मुखिया खुद जमीन घोटाले में जेल में है : गीता कोड़ा
मोदी सरकार आदिवासियों का हित के लिए सभी प्रखंडों में एकलव्य स्कूल खोल दे रहे है अच्छी शिक्षा
चाईबासा : भाजपा प्रत्याशी व सांसद गीता कोड़ा का जनसंपर्क अभियान जारी है। गुरूवार को उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ अति पिछड़े प्रखंड टोंटो के डेढ़ दर्जन गांवों का तूफानी दौरा किया। इसमें बामेबासा, मौदा, हड़ीरा, हाथीमांडा, पुरनापानी, फेरतोल, कुचिया, बेगनाबासा, डुडूंचू, बांडीजारी, केंजरा, सान झींकपानी, बड़ा झींकपानी, सेरेंगसिया आदि शामिल हैं। इस दौरान न केवल भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की बल्कि इस दौरान झामुमो पर जमकर निशाना भी साधा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पर झामुमो जमीन लूट का आरोप लगाती है। जबकि सच तो ये है कि झामुमो सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन खुद जमीन घोटाले में सलाखों के पीछे है। उन्होंने कहा कि झामुमो एक प्रोपेगंडा के तहत ऐसा भ्रामक व झूठ की राजनीति कर रही है ताकि उनका वोट बैंक बना रहे।
सच्चाई ये है कि भाजपा सरकार ने कभी भी किसी आदिवासी की जमीन नहीं लूटी। झामुमो वाले बताये कि मोदी सरकार ने किसकी जमीन लूटी। जमीन व विकास कार्यों में लूट तो झामुमो वाले मचाये हुए हैं। झामुमो समर्थित एक ठेकेदार पर पेयजल घोटाले में 31 करोड़ गबन का केस दर्ज है।
मोदी सरकार आदिवासियों का हित चाहते हैं
इसलिये उन्होंने जिले के 18 प्रखंडों में एकलव्य स्कूल खोल रहे हैं। ताकि गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। महिला समूहों को आर्थिक सशक्तिकरण भी उसी की देन है। किसानों की मदद के उनके खाते में सलाना छह हजार भी भेजती है। गृहणियों के लिये उज्ज्वला योजना चलायी। गरीबों को पीएम आवास दिया। आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक की फ्री इलाज की मदद केंद्र देता है। पीएम सड़क योजना, डीएमएफटी फंड समेत कई कल्याणकारी योजनाएं भाजपा की ही देन है। लेकिन झामुमो वाले इन योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न कर गरीबों को और गरीब बना रहे हैं। इसलिये झामुमो की घटिया चाल को समझे और भाजपा को वोट कर इसका करारा जवाब दें।
झामुमो की गंदी राजनीति से टोंटो हुआ और पिछड़ा
गीता कोड़ा ने कहा कि टोंटो के लोग आज भी पत्तल-दात्तुन लकड़ी बेचकर जीवनयापन को विवश हैं। इसके पीछे झामुमो का प्रोपेगंडा काम कर रहा है। वह नहीं चाहती है कि इन सुदूरवर्ती गांवों का समुचित विकास हो। क्योंकि विकास होने से लोग शिक्षित व जागरुक हो जायेंगे तो उनकी भ्रामक व झूठ की राजनीति की पोल खुल जायेगी। इसलिये वे केंद्रीय योजनाओं को जनता तक पहुंचने में रुकावट डाल रहे हैं। जब मैने इसका पर्दाफाश किया तो मेरे खिलाफ एक साजिश के तहत झामुमो वालों ने हमला किया, जो न केवल अलोकतांत्रिक है बल्कि गैरकानूनी भी है। यदि जनता की आवाज बुलंद करना गलत है तो ये गलती बार-बार करूंगी।
इस दौरान भाजपा के विधानसभा संयोजक विपिन लागुरी, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई, जितेन दास, पुरनापानी मुखिया दशमा बारजो, टोंटो प्रभारी बाबूराम लागुरी, टोंटो प्रखंड अध्यक्ष लेबेया लागुरी, सुरा लागुरी, चंद्रमोहन तियू, प्रदीप हेस्सा, सिमोन प्रकाश हेस्सा, रायमुनी सिंह कुंतीय, कोंदवा के मुखिया लाल होनहागा, रेंगराहातु के मुखिया पति परवीन लगूरी, सतारी खंडाईत, नरेंद्र नायक, बिरसा बरजो, अनिल दास, अमित नाग आदि मौजूद थे।
Tags
BJP
Chaibasa
ELECTION
JHARKHAND
LOK-SABHA 2024
MP Geeta Koda
PASCHIMI SINGHBHUM
Public Relations Campaign



