चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र के मनोहरपुर प्रखंड के जराइकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले पंचपाहिया-डोमलोई के बीच भाकपा मावादियों ने पेड़ो व स्थानीय दूकानदारों के दीवारों पर पोस्टर चिपका क़र वोट का बहिष्कार करने को कहा है।
इस पोस्टर बाजी से ग्रामीणों में खौपजदा का माहौल बना हुआ है
ज्ञात हो की चाईबासा पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र में नक्सलियोंं पर नकेल कशने के लिए सर्च अभियान चला रखा है। सर्च अभियान में लगातार पुलिस को सफलता भी मिल रही है, जिससे नक्सली संगठन बेकफूट पर जाने को मजबुर है।
