आदिवासी उरांव सरहुल पूजा समिति के शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल हुई सांसद गीता कोड़ा, दी बधाई


चाईबासा : आदिवासी उरांव सरहुल पूजा समिति के शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल हुई सांसद गीता कोड़ाइस अवसर पर सांसद ने सरहुल कमेटी एवं जनजातीय समुदाय को दिया सरहुल की बधाई। आदिवासी उरांव सरहुल पूजा समिति चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कार्यक्रम में भारतीय जनत पार्टी की सांसद सह प्रत्याशी गीता कोड़ा शोभा यात्रा में शामिल हुई, और आदिवासी उरांव समाज के लोगों से मिलकर उन्हें सरहुल की बधाई दिया एवं शोभायात्रा में शामिल हुई।


इस पावन शोभा यात्रा कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए "उरांव समाज सरहुल पूजा समिति" का विशेष रूप से आभार प्रकट किया एवं सरहुल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरहुल मूल रूप से प्रकृति की पूजा जनजातीय समुदाय के द्वारा किए जाने वाला प्रमुख पर्व है, जो की नई फसल कटाई से संबंधित है तथा ऋतुराज बसंत के स्वागत का प्रतीक है, शोभा यात्रा में परंपरागत रूप से होने वाले नृत्य में भी शामिल हुई सांसद गीता कोड़ा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपडजयक्ष बड़कुवर गागराई, लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू, नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री, त्रिशानु राय, सुखमती बिरुवा, जानकी देवी, अमित सिंह इत्यादि शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post