राजकीय चैत्र पर्व "छऊ महोत्सव" को लेकर सरायकेला में भक्ति उल्लास का माहौल, आयुक्त ने किया समारोह का उद्घाटन, एक ही रंगमंच में दिखा विभिन्न प्रदेश की कला


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड के तत्वाधान में सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन एवं राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र द्वारा सरायकेला में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव में भक्ति उल्लास का माहौल है।


धार्मिक रीति रिवाज से पिरोया हुआ इस चैत्र पर्व छऊ महोत्सव में जहां भक्त श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान "वृंदावनी घट" का रश्म अदा की वहीं स्थानीय स्टेडियम में रंगमंच सजी।
मुख्य अतिथि कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त हरि कुमार केशरी पहुंचे और पद्मश्री से अलंकृत दिवंगत पुरोधाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत रंगमंच में दीप प्रज्वलित कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


मौके में विशिष्ट अतिथि कोल्हान प्रमंडल पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री मनोज रतन चोथे, सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, एसपी मनीष टोप्पो, डीडीसी प्रभात कुमार, एसडीओ सुनील कुमार, कलाकार, कला प्रेमी दर्शक मौजूद थे। उद्घाटन सत्र के बाद रंगमंच में रंगारंग कार्यक्रम हुई। सरायकेला छऊ नृत्य के साथ इसका शुभारंभ हुई।





कार्यक्रम में खरसावां छऊ, मानभूम, पाईका नृत्य सहित विभिन्न प्रदेशों के नृत्य एक ही रंगमंच में देखने को मिला। दर्शकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post