घाटशिला के पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने यूसील सीएमडी डॉक्टर संतोष कुमार सतपति को आदिवासियों की परंपरागत पवित्र पीली धोती भेट कर किया सम्मानित, भारतीय कामगार श्रमिक संघ की समस्याओं से कराया अवगत


जादूगोड़ा : घाटशिला के पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने भारतीय कामगार श्रमिक संघ के बैनर तले आज बुधवार को यूसील के सीएमडी डॉक्टर संतोष कुमार सतपति से शिष्टाचार मुलाकात की व आदिवासियों की पवित्र परंपरागत पीली धोती भेट कर उन्हे सम्मानित किया।इधर पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा की अध्यक्षता वाली यूसील की मजदूर संगठन भारतीय कामगार श्रमिक संघ व यूसील इंप्लाइज सन एसोसिएशन की समस्याओं से उन्हे अवगत कराया। इस दौरान पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीवन शैली से जुड़ी ओलचिकी में उनके द्वारा रचित कविता को सौपा।


मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोग

घाटशिला के पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा की अगुवाई में भारतीय कामगार श्रमिक संघ के बैनर तले यूसील के सीएमडी डॉक्टर संतोष कुमार से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक सह भारतीय कामगार श्रमिक संघ के अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा, माधवेंद्र मेहता (उपाध्यक्ष), बाघराय हो (सचिव), सलमा हसदा (कोषाध्यक्ष), वही यूसील इंप्लाइज सन एसोसिएशन अध्यक्ष श्रवण कुमार गोप, सूरज मुर्मू (सहसचिव), गोविंदा महाली (सदस्य), गुना माझी (सदस्य), शंकर महाकुड (सदस्य) उपस्थित थे।


गुलदस्ता के साथ स्वागत किया गया तथा साथ में आदिवासी पीला धोती जो आदिवासी सामाजिक परंपरागत से उन्हें भेंट किया गया!एवं माननीय बेसरा जी के द्वारा हमारे भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की जीवनी को ऑल चिकी लिपिक लिखा गया! एक बैनर जो बेसरा जी के हाथों श्री सतपति जी को भेंट किया गया🖊️

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post